फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fake case of lakhs registered in the name of selling plot

प्लाट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी केस दर्ज

Sat, 21 Dec 2019 12:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fake case of lakhs registered in the name of selling plot
जीरकपुर। जीरकपुर में जमीन की रजिस्ट्री करवाने के बाद कब्जा न देने का मामला सामने आया है। ढकोली के सैनी विहार फेस 4 में अनीता निवासी विकास नगर मौली जागरां चंडीगढ़ जिससे एक औरत समेत तीन लोगों ने प्लाट बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है। अब न तो उनकी ओर से प्लाट दिया जा रहा है और न ही उसके पैसे वापस किए जा रहे हैं। पीड़ित अनीता ने बताया कि उसने एसएसपी मोहाली को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने 1 दिसंबर 2011 को सैनी विहार फेस 4 में उक्त व्यक्तियों से एक प्लॉट खरीदा था, जिसके बदले उसने 8 लाख 07 हजार 500 रुपये दिए थे। जब उसने जनवरी 2019 में उक्त प्लाट पर निर्माण कार्य शुरू किया तो प्रदीप ने उसे यह कह कर रोक दिया कि यह प्लाट उसका है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के पैसे वापस मांगने पर उन्होंने पैसे भी नहीं लौटाए। उन्होंने बताया कि शकुंतला रानी निवासी 1714 पहली मंजिल सेक्टर 34 चंडीगढ़, प्रदीप कुमार और तोखीकरीन निवासी 1456 सेक्टर 29 बी चंडीगढ़ ने उसके साथ ठगी की है। मामले की जांच कर रहे थाना जीरकपुर के एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अनीता के बयानों के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed