फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   EO has passed incomplete projects of renowned builders, suspended

ईओ ने नामी बिल्डरों के अधूरे प्रोजेक्ट ही कर दिए पास, सस्पेंड

Thu, 21 May 2020 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
EO has passed incomplete projects of renowned builders, suspended
जीरकपुर। पंजाब के निकाय विभाग ने नगर काउंसिल के ईओ मनवीर सिंह गिल को अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नामी बिल्डरों को फायदा पहुंचाते हुए उनके अधूरे प्रोजेक्टों को कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

मामले की शिकायत मिलने के बाद विभाग के उच्चाधिकारियों ने जांच की, जिसमें दोषी पाए गए ईओ मनवीर सिंह गिल को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर संदीप तिवाड़ी को नया ईओ नियुक्त किया गया है। इस संबंधी जब ईओ मनवीर गिल से बात करनी चाही तो उन्होंने बात नहीं की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब निकाय विभाग को शिकायत मिली कि शहर के अंदर नामी बिल्डरों की तरफ से रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल मल्टीस्टोरीज अपार्टमेंट्स तैयार किए जा रहे हैं, जिनके अधूरे प्रोजेक्टों को ईओ मनवीर गिल ने कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिए। वहीं, निकाय विभाग के मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने मामले की शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों को विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए दिए। 7 मई को चीफ विजिलेंस ऑफिसर अतुल शर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने नगर काउंसिल दफ्तर में दबिश दी और रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया और एक के बाद अधिकारियों से पूछताछ जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने नहीं किया सहयोग, लेना पड़ा सख्त एक्शन
जानकारी के अनुसार बीती 7 से 16 मई तक विजिलेंस विभाग के अधिकारियों की टीम रोज नगर काउंसिल दफ्तर में आकर फाइलों को खंगालती रही। इस दौरान मामले को लेकर हरेक अधिकारी के साथ एक के बाद एक पूछताछ की गई। कोविड-19 में ड्यूटी होने के कारण ईओ मनवीर गिल ने विजिलेंस टीम द्वारा की जाने वाली कार्रवाई में कोई सहयोग नहीं किया और कोई न कोई बहाना बनाकर पूछताछ से बचते ही नजर आए। वहीं, बीते दिनों विजिलेंस विभाग के ऑफिसर अतुल शर्मा ने जांच में ईओ मनवीर सिंह गिल को दोषी पाते हुए विभाग के उच्चाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। इस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए ईओ मनवीर सिंह गिल को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।
बिना अधिकार जारी किए सर्टिफिकेट
सूत्रों से पता चला है कि ईओ मनवीर गिल ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे और शहर के अलग-अलग हिस्सों में बनकर तैयार होने वाले रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल मल्टीस्टोरीज अपार्टमेंट को पूरा होने से पहले ही कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिए थे। ईओ मनवीर गिल पर आरोप है कि अधूरे प्रोजेक्टों को कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने के लिए ईओ ने अपने पद का दुरुपयोग किया है क्योंकि जो सर्टिफिकेट ईओ ने बिल्डर को जारी किए हैं उन सर्टिफिकेट को जारी करने के अधिकार केवल विभाग के प्रमुख सचिव या मंत्री के पास है।
5 माह के अंदर 3 ईओ सस्पेंड
पंजाब में सबसे अमीर नगर काउंसिल जीरकपुर में बीते 5 महीनों के दौरान 3 ईओ सस्पेंड हो चुके हैं। इससे पूर्व जनवरी माह में पूर्व ईओ सुखजिंदर सिंह सिद्धू और ईओ गिरीश वर्मा को निकाय विभाग ने सस्पेंड किया गया था, जिन पर आरोप था कि उक्त अधिकारियों ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करके बिल्डरों को फायदा पहुंचाया और नियम पूरे नहीं होने के बावजूद नक्शों को मंजूरी प्रदान कर दी थी।

ईओ संदीप तिवाड़ी ने संभाला कार्यभार
पंजाब निकाय विभाग की तरफ से जीरकपुर नगर काउंसिल के ईओ मनवीर गिल को सस्पेंड करने के बाद हेड ऑफिस में कार्यरत संदीप तिवाड़ी को ईओ तैनात किया गया है। दूसरी ओर, उच्चाधिकारियों द्वारा जारी हुए आदेशों के तहत संदीप तिवारी ने बुधवार को जीरकपुर पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला और अधिकारियों के साथ बैठक करके स्थिति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed