फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   EO had done private work with government employees, the government did not take action

ईओ ने सरकारी कर्मियों से कराया था निजी काम, सरकार ने नहीं की कार्रवाई

Wed, 12 Oct 2022 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
EO had done private work with government employees, the government did not take action
कुराली। पिछले कुछ दिन से नगर परिषद प्रधान और कार्यकारी अधिकारी (ईओ) के बीच चला आ रहा मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब परिषद प्रधान ने साथी पार्षदों के साथा पत्रकार वार्ता कर सरकार से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधान रणजीत सिंह जीती पडियाला ने बताया कि कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह की ओर से सरकारी मुलाजिमों से निजी काम करवाए जाने के मामले को लेकर सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जो चिंता का विषय है। इसे लेकर निकाय विभाग के सचिव, डायरेक्टर और अन्य अधिकारियों के अतिरिक्त विभाग के मंत्री तथा हल विधायक एवं मंत्री को लिखित शिकायत भेज चुके हैं। इसके बावजूद सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। एक तरफ आप सरकार अच्छा प्रशासन देने और सरकारी नियमों के अनुसार काम करने को यकीनी बनाने के दावे कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ कुराली परिषद के ईओ का मामला लटकाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग और कार्यकारी अधिकारी बदलने की मांग की।
विज्ञापन

कोट्स...
पत्रकार वार्ता के दौरान परिषद प्रधान ने एक तरह से शक्ति प्रदर्शन किया है। मैंने सरकारी कर्मियों से निजी काम नहीं करवाया है। मैंने अवैध कॉलोनियों के नक्शे पास करने और एनओसी जारी करना बंद कर रखा है। इस कारण ही मुझे राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है। -गुरदीप सिंह, कार्यकारी अधिकारी, खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed