फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Employee arrived in SSP office after getting drunk

एसएसपी ऑफिस पहुंचा शराब से धुत्त मुलाजिम

Fri, 28 Feb 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Employee arrived in SSP office after getting drunk
मोहाली। शराब के नशे में टली होकर पुलिस मुलाजिम शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर की इमारत में पहुंच गया। इस दौरान वह एसएसपी ऑफिस की सीढ़ियां भी बड़ी मुश्किल से चढ़ पा रहा था। इतना ही नहीं वह सीढ़ियां चढ़ते हुए कई बार गिरकर घायल भी हुआ। उसकी आंख पर चोट आ गई। इसी बीच जब उस पर मीडिया की नजर पड़ी तो वह मीडिया वालों से भी उलझने लग पड़ा था। उसने मीडिया वालों से कहा कि उसकी वीडियो क्यों बना रहे हैं। इस पर मीडिया कर्मियों ने पूछा कि वह पुलिस ड्रेस में इस तरह का बर्ताव कैसे कर सकते हैं। इस पर उसका कहना था कि वह ड्यूटी खत्म कर आया है। इस दौरान उसने अपनी नेम प्लेट जैकेट से कवर करके रखी थी। इसके बाद वह फोन पर बातें करने में लग गया। हालांकि सीनियर अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed