फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Electricity crisis deepens in Kharar, farmers blocked the highway

खरड़ में बिजली संकट गहराया, किसानों ने हाईवे किया जाम

Fri, 25 Jun 2021 02:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis deepens in Kharar, farmers blocked the highway
खरड़। इलाके में बिजली संकट गहराया हुआ है। बिजली कटों से परेशान किसानों ने वीरवार को खरड़-लुधियाना हाईवे पर वीरवार को जाम लगा दिया। इस दौरान बीच सड़क पर ट्रैक्टर लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि पहले बिजली की आपूर्ति नहीं होने पर किसानों ने खरड़ ग्रिड के सामने धरना दिया था। कोई सुनवाई नहीं होने पर नाराज किसानों को खानपुर टी प्वाइंट पर ट्रैक्टर खड़ा कर सड़क जाम करना पड़ा। किसान नेता मेहर सिंह थेडी, रविंदर सिंह देह कलां व अन्य ने कहा कि बिजली शिकायत केंद्र पर कोई कर्मचारी फोन नहीं उठा रहा और रात में भी बिजली नहीं मिलने के कारण किसानों ने धरना दिया। किसान जब शिकायत गृहों में जाकर शिकायत करते हैं तो वहां पर तैनात कर्मचारी उचित जवाब नहीं देते। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह सात बजे फीडरों को जो बिजली आपूर्ति की जानी थी, वह भी पूरी नहीं हुई। अगर बिजली नहीं आ रही थी तो किसान धान की बुआई कैसे करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि अगर दो दिन में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो कई जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed