{"_id":"68b1ded048ad7953ce0fdeb3","slug":"elderly-farmer-missing-in-the-strong-current-of-jhamal-river-young-man-rescued-mohali-news-c-71-1-spkl1025-132927-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: झरमल नदी के तेज बहाव में बुजुर्ग किसान लापता, युवक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: झरमल नदी के तेज बहाव में बुजुर्ग किसान लापता, युवक को बचाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। शुक्रवार को रात पहाड़ी इलाकों से तेज पानी आने पर सुबह आठ बजे झरमल नदी (बरसाती नाला) में अचानक पानी जल स्तर बढ़ गया। खेतों से लौट रहे एक बुजुर्ग किसान बैल बग्गी समेत पानी में बहने से लापता हो गया। देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चल सका। ग्रामीणों सहित परिजन व स्थानीय पुलिस किसान को देर शाम तक ढूंढते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली।
झरमल नदी के तेज बहाव में लापता हुए किसान जनक राज (65) के पुत्र राजेश कुमार ने बताया कि उनके खेत गांव के पास से निकलती झरमल नदी के उस पार है। पिता सवेरे गोहर के रास्ते से नदी पार बैल बग्गी लेकर मवेशियों के लिए चारा लेने खेतों में गए थे। उस समय पानी का बहाव कम था लेकिन लौटते समय नदी का जल स्तर काफी बढ़ने से पिता नदी के तेज पानी के बहाव में लापता हो गए जबकि बग्गी गाड़ी नदी में फंसी मिली है। बेटे ने बताया आसपास काफी खोजने के बावजूद देर शाम तक पिता का पता नहीं चल सका। उन्होंने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने लिखवाई है। बुजुर्ग किसान जनकराज के विवाहित दो बेटे एक बेटी हैं।
वहीं नदी से पहले एक ट्यूबवेल के कोठे पर बैठे प्रत्यक्षदर्शी बुजुर्ग अजैब सिंह ने बताया कि सुबह नदी में पानी का बहाव कम था लेकिन देखते ही देखते जल स्तर काफी बढ़ गया। सुबह करीब आठ बजे एक बाइक सवार 18 वर्षीय नौजवान मोहित जो खेतों से आते समय नदी के तेज बहाव में फंस गया था। उन्होंने मोहित की आवाज सुनकर सलामत बाइक समेत बाहर निकाल उसे घर छोड़ आए।