{"_id":"66f2caaa2244e0ea64056e93","slug":"eight-motorcycles-and-38-mobile-phones-recovered-from-smuggler-caught-with-heroin-mohali-news-c-71-1-mli1004-119893-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: हेरोइन के साथ पकड़े तस्कर से आठ मोटरसाइकिल और 38 मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: हेरोइन के साथ पकड़े तस्कर से आठ मोटरसाइकिल और 38 मोबाइल बरामद
विज्ञापन
कहा- नशा लेने आने वाले लोगों के पास पैसे न होने पर रखता था उनके मोबाइल और वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मोहाली पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार तस्कर के घर से 38 मोबाइल और 8 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि जब कोई नशा खरीदने आता था तो पैसे न होने पर वह उसका मोबाइल व मोटरसाइकिल रख लेता था। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी के पास जो मोबाइल व वाहन मिले हैं वह चोरी के तो नहीं हैं।
आरोपी की पहचान अमनदीप गर्ग निवासी तरनतारन, वर्तमान निवासी सेक्टर-77 मोहाली के रूप में हुई है। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि आरोपी को सेक्टर 76/77 में कोर्ट कॉम्पलेक्स के पास से 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि थाना सोहाना के मुख्य अधिकारी जसप्रीत सिंह काहलों के नेतृत्व में पुलिस सेक्टर-76/77 कोर्ट कॉम्पलेक्स मोहाली के पास संदिग्धों की जांच कर रही थी और इसी दौरान एक कार मुख्य सड़क पर रुकी और उसमें से एक व्यक्ति उतरा और उसने इसी आरोपी को लिफाफा दिया। इस दौरान वह पुलिस को देख गाड़ी को भगा ले गया और जबकि अमनदीप से तलाशी के दौरान 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। बाद में आरोपी के घर से 38 मोबाइल फोन (बिना सिम के) जर्जर हालत में मिले। साथ ही आठ मोटरसाइकिल भी बरामद हुए हैं।