फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Eight cases of liquor smuggling registered, 220 boxes of liquor recovered

Mohali News: शराब तस्करी के आठ मामले दर्ज, 220 पेटी शराब बरामद

Fri, 25 Apr 2025 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Eight cases of liquor smuggling registered, 220 boxes of liquor recovered
मोहाली। शराब की तस्करी के मामले में आठ मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें मोहाली में सात और रोपड़ में एक एफआईआर दर्ज की गई है। बुधवार रात जीरकपुर में बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां पकड़ी गई हैं। 23 अप्रैल की मध्यरात्रि के दौरान मोहाली आबकारी की टीम ने पुलिस स्टेशन जीरकपुर के साथ एक संयुक्त अभियान चलाकर तस्करी करते 220 पेटी (कुल 2640 बोतलें) शराब जब्त की है। शराब फिरोजपुर नंबर की महिंद्रा पिकअप में भरी हुई थी। आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, एक मामला थाना फेज-1 में दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी भुपिंदर प्रसाद से 16 बोतल शराब पकड़ी। इसी तरह दो मामले सोहाना थाने में दर्ज किए हैं। इसमें पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार मक्कड़ से 36 बोतल शराब, आरोपी लखविंदर सिंह से 276 बोतल शराब, नयागांव पुलिस ने आरोपी चेत राम से 24 बोतल शराब बरामद की है। इसके अतिरिक्त 23 अप्रैल को एक गुप्त सूचना पर अपराधी साहिल कुमार के घर पर गांव सोतल बाबा (जिला रोपड़) में छापा मारा। वहां से 138 बोतलें बरामद की गई। आरोपी साहिल कुमार और शिमला देवी के खिलाफ पुलिस स्टेशन सिंह भगवंतपुरा जिला रोपड़ में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed