{"_id":"689264b2ac7143c6c90c1f01","slug":"efforts-to-open-the-bus-stand-and-road-intensified-on-the-courts-suggestion-deputy-mayor-wrote-a-letter-for-mediation-mohali-news-c-71-1-mli1012-132022-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कोर्ट के सुझाव पर बस अड्डा और सड़क खुलवाने की कोशिश तेज, डिप्टी मेयर ने मध्यस्थता के लिए लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कोर्ट के सुझाव पर बस अड्डा और सड़क खुलवाने की कोशिश तेज, डिप्टी मेयर ने मध्यस्थता के लिए लिखा पत्र
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित पुराने बस अड्डे और उससे सटी बंद सड़क की खींचतान अब अदालत से बाहर सुलझाने की तैयारी हो रही है। नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर मीडिएशन (मध्यस्थता) के जरिए समस्या का समाधान निकालने की पेशकश की है। यह मामला पहले ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच चुका है, जहां डिप्टी मेयर की ओर से जनहित याचिका दायर की गई थी।
अदालत ने 30 जुलाई को हुई सुनवाई में दोनों पक्षों को सुझाव दिया कि वे आपसी बातचीत से इस विवाद का हल निकालने की कोशिश करें। अगली सुनवाई की तारीख 29 अगस्त तय की गई है। इसी संदर्भ में कुलजीत सिंह बेदी ने पंजाब के मुख्य सचिव, शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग, डिप्टी कमिश्नर, गमाडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और नगर निगम के कमिश्नर को पत्र भेजकर कहा है कि वह और उनकी कानूनी टीम मीडिएशन के लिए पूरी तरह उपलब्ध है। डिप्टी मेयर का कहना है कि यह मामला सिर्फ इमारतों या सड़कों का नहीं, बल्कि जनता की बुनियादी सुविधा से जुड़ा है।
फेज- 6 स्थित बस अड्डे को लंबे समय से चालू नहीं किया गया है, जबकि इससे जुड़ी एक तरफा सड़क जो पंजाब और हिमाचल का प्रवेश द्वार मानी जाती है वह भी बंद पड़ी है। बेदी के मुताबिक, यह मुद्दा कई सालों से लटका हुआ है। जनता को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर सभी विभाग मिलकर समाधान निकालना चाहें, तो यह विवाद कोर्ट के आदेश से पहले ही हल हो सकता है। डिप्टी मेयर ने उम्मीद जताई है कि अधिकारी जल्द जवाब देंगे ताकि मीडिएशन प्रक्रिया शुरू हो सके और शहर को उसका बंद पड़ा बस अड्डा दोबारा मिल सके।