फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Earring worth 70,000 rupees snatched from a woman returning from a temple

Mohali News: मंदिर से लौट रही महिला से 70 हजार रुपये की बाली झपटी

Sat, 17 Oct 2026 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Earring worth 70,000 rupees snatched from a woman returning from a temple
जीरकपुर। बलटाना के सैनी विहार फेज-3 में वीरवार देर शाम एक महिला से झपटमारी की वारदात हुई। मोटरसाइकिल सवार एक बदमाश महिला के कान से करीब 70 हजार रुपये की सोने की बाली झपटकर फरार हो गया। यह घटना हरमिलाप नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई जब महिला अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही थी। पीड़िता पवित्रा नेगी ने बताया कि वह वीरवार देर शाम अपनी पोती के साथ मंदिर से वापस घर जा रही थीं। हरमिलाप नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही एक मोटरसाइकिल सवार युवक उनके पास आया। उसने अचानक उनके कान से सोने की बाली झपट ली। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आरोपी मोटरसाइकिल पर तेजी से फरार हो गया। इस अचानक हुई वारदात से पवित्रा नेगी घबरा गईं। वह आरोपी को पकड़ नहीं पाईं और न ही उसका नंबर देख सकीं। घटना के बाद इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस को वारदात की सूचना मिल गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed