फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   E-rickshaw will pick up garbage from people's homes in Zirakpur

जीरकपुर में ई-रिक्शा उठाएंगे लोगों के घरों से कूड़ा

Mon, 15 Aug 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw will pick up garbage from people's homes in Zirakpur
जीरकपुर। डीजल गाड़ियों से निकलने वाले धुएं से होने वाले प्रदूषण को देखते हुए प्रशासन इलेक्ट्रिक वाहनों को बेड़े में शामिल करने जा रहा है। ट्रायल के तौर पर अभी छह ई-रिक्शा खरीदी जाएंगी जिनका इस्तेमाल कूड़ा उठाने से लेकर संकरी गलियों में होने वाली फॉगिंग के लिए किया जाएगा। यह जानकारी नगर काउंसिल प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने अमर उजाला के साथ बातचीत करते हुए सांझा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका ध्यान कम खर्च करके लोगों को ज्यादा सुविधाएं प्रदान करना है। वहीं इससे बचने वाले पैसों का इस्तेमाल शहर में होने वाले अन्य विकास कार्यों में लगाना है। जीरकपुर में लोगों के घरों से प्रतिदिन 45 टन से अधिक कूड़ा निकलता है जिसे डंपिंग ग्राउंड में पहुंचाकर डंप किया जाता है। इसमें कूड़े को व्यक्ति के घर से डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाने के लिए पहले डोर-टु-डोर कर्मचारी कूड़ा उठाकर पहले कलेक्शन सेंटर तक पहुंचाते हैं। इसके बाद कलेक्शन सेंटरों में एकत्रित होने वाला कूड़ा फिर डीजल वाली बड़ी गाड़ियों से बिशनपुरा में डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाया जाता है। घरों के कूड़े को डंपिंग ग्राउंड तक डंप करने की इस पूरी प्रक्रिया में प्रशासन के हर महीने लाखों रुपये डीजल पर खर्च होते हैं। इसके साथ ही गलियों से कूड़े लेकर निकलने वाली डीजल की गाड़ियों से निकलने वाले धुएं का असर शहर की हवा पर पड़ता है।
विज्ञापन

पहले चरण में खरीदी जाएंगी छह ई-रिक्शा
काउंसिल के अधिकारियों की माने तो पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद प्रशासन का अधिकतर खर्च वाहनों में तेल भरवाने में होता है। लोगों के टैक्स से एकत्रित होने वाले पैसों को बचाने के लिए बीते दिनों इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की योजना बनाई गई। इसके प्रस्ताव को सदन की मंजूरी के बाद निकाय विभाग के पास भेजा गया है। अभी छह ई-रिक्शा खरीदने की योजना है, जिसे ट्रायल के तौर पर शहर में चलाया जाएगा। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो आने वाले दिनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार खर्चों में कटौती करने को लेकर पत्र जारी किए जाते हैं। इसके चलते डीजल की जगह इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने की योजना बनाई है। अभी केवल छह ई-रिक्शा खरीदी जाएंगी। अगर यह ट्रायल सफल रहा तो इनकी संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। -रवनीत सिंह, ईओ, नगर काउंसिल जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed