फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Due to three days off, garbage piled up in the city

तीन दिन की छुट्टी होने के कारण शहर में लगे कूड़े के अंबार

Wed, 26 Oct 2022 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Due to three days off, garbage piled up in the city
जीरकपुर। तीन लगातार सरकारी छुट्टी होने के चलते शहर की सड़कों पर कूड़े के अंबार लग गए हैं। शहर में हर तरफ कूड़ा ही कूड़ा नजर आ रहा है। शहर में रूटीन की बजाय ज्यादा मात्रा में कचरा निकलने के कारण सड़कों पर फैला हुआ है और गलियों में बिखरा पड़ा है। जीरकपुर में रोजाना 50 टन के आसपास कचरा निकलता है। छुट्टी के चलते रविवार और सोमवार को दीपावली की छुट्टी के कारण कूड़ा तीन गुना हो गया है। साथ ही दीपावली के चलते लोगों की ओर से खरीददारी के बाद कचरे में भारी मात्रा में पॉलीथिन, थर्माकोल और सिंगल यूज प्लास्टिक निकला हुआ है। इस कारण कूड़ा कई गुना हो गया है। इससे यह साबित होता है कि नगर काउंसिल सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने में नाकाम साबित हो रही है। ढकोली सब्जी मंडी के साथ बने गार्बेज कलेक्टर में इतना ज्यादा कूड़ा है कि एक तरफ से पूरी सड़क बंद हो गई है और इस कारण लोगों को गलत दिशा से सड़क पर आवाजाही करनी पड़ रही है। एक ही सड़क का इस्तेमाल किया जा रहा है। कूड़ा न उठाने के कारण और सड़क फैली हुई बदबू के कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बंद नहीं हो रहा सिंगल यूज प्लास्टिक
जिले भर में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल सरकारी तौर पर बैन हो चुका है। लेकिन व्यवहार में इसका इस्तेमाल बंद नहीं हो पाया है। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाना जीरकपुर एमसी की जिम्मेदारी है। लेकिन एमसी यह जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पा रही है। अब भी खुलेआम दुकानों पर सामान पॉलीथीन के लिफाफों में डालकर दिया जा रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदाराें के चालान भी नाममात्र ही किए गए हैं। ऐसे में लोग बेखौफ सिंगल यूज प्लाटिक बेच रहे हैं। इसमें पॉलीथीन के लिफाफे, सिंगल यूज प्लेट्स और अन्य सामान शामिल है। ऐसे में शहर में हर रोज निकलने वाले गारबेज की मात्रा में कमी नहीं आ रही है। शहर में कई जगह खाली प्लॉटों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इस कचरे में काफी मात्रा में प्लास्टिक होता है।
विज्ञापन

कोट्स
तीन छुट्टी होने के कारण सभी कर्मचारी छुट्टी पर थे। इस कारण कूड़ा नहीं उठाया गया है। विश्वकर्मा दिवस होने के चलते जेसीबी भी नहीं चलाई गई। हालांकि हमने बाहर कुछ लोग हायर करके कूड़ा उठवाया है। बुधवार को सभी कर्मचारी काम पर जाएंगे और सुबह 7 बजे काम शुरू कर दिया जाएगा। दस बजे तक शहर कर सड़कों से पूरा कूड़ा उठा दिया जाएगा। -राम गोपाल, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर काउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed