Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Due to few hours of rain, potholes on the roads filled with water, increasing the problems of the people.

Mohali News: कुछ घंटों की बारिश से सड़कों के गड़ढों में भरा पानी, बढ़ी लोगों की परेशानी

Sun, 03 Mar 2024 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Due to few hours of rain, potholes on the roads filled with water, increasing the problems of the people.
मोहाली। शहर में शनिवार को कई बार रुक-रुक कर हुई कुछ घंटो की बारिश के बाद सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। शहर में पहले से कई खस्ताहाल सड़कों के गड्ढों में पानी भरने से इनकी हालत और भी ज्यादा खराब हो गई है। ऐसे में वाहन चालकों को इन टूटी सड़कों में भरे पानी से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़। बता दें कि शहर में इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों की हालत बेहद खराब है। यहं के व्यापारियों का कहना है कि कई प्रकार का टैक्स देने के बावजूद उन्हें बेहतर सड़कें उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर बाकी कई सेक्टरों की सड़कें भी जगह-जगह से टूटी हुई हैं। बारिश में इन सड़कों के गड्ढे नजर न आने के चलते हादसे तक हो रहे हैं। बता दें कि निगम ने अपनी बजट बैठक में मुख्य रूप से शहर की सड़कों और पार्कों की खस्ताहालत का मुद्दा उठाया गया था। शहर के बाजारों और सड़कों के किनारे कई जगह शनिवार को जलभराव की स्थिति बनी रहीं। सबसे ज्यादा स्थिति इंडस्ट्रियल एरिया फेज 7 की रही। यह शहर का सबसे पुराना इंडस्ट्रियल एरिया है। पानी की निकासी न होने के कारण शहर की मुख्य सड़कें पानी से भर गई और काफी समय तक बारिश का पानी सड़क पर खड़ा रहा। पानी की वजह से सड़कों से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पार्कों में भरा पानी
वहीं, शहर के नामी पार्कों में भी पानी भरा होने के कारण पार्क में आने वाले लोगों काे समस्या झेलनी पड़ी। शहर के अनेकों पार्कों में पानी भरा रहा। फेज-3 स्थित मैंगो पार्क, फेज 4 स्थित बोगेनवेलिया पार्क, फेज 3बी1 स्थित रोज गार्डन के अलावा सिल्वी पार्क और सिटी पार्क में सैर करने वाले ट्रैकों पर पानी भर गया। नेचर पार्क में भी पानी की निकासी न होने के कारण पानी भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed