{"_id":"5d5078058ebc3e6ce378409b","slug":"dsp-song-relased-worldwide-today-mohali-news-pkl347246782","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के सम्मान में डीएसपी ने गाया दिल से सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के सम्मान में डीएसपी ने गाया दिल से सलाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। एक पुलिस अफसर, जिन्होंने तिरंगे की हिफाजत में सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों के सम्मान में गाना तैयार किया है। इसका वर्ल्ड वाइड प्रीमियर सोमवार को होने जा रहा है। दिल से सलाम गीत उन शहीदों को समर्पित है जो देश की हिफाजत करते हुए तमाम मुश्किलों को झेलते हुए परिवार और समाज से दूर अपना जीवन देश की सरहदों की के नाम कर देते हैं।
यह अधिकारी हैं, डीएसपी गुरजोत सिंह कलेर, जिन्होंने ‘दिल से सलाम’ गीत न सिर्फ खुद लिखा बल्कि गाया और इसका डायरेक्शन भी खुद ही किया। दिल से सलाम को लेकर अपने दिल की बात करते हुए गुरजोत सिंह कलेर कहते हैं कि उरी और पुलवामा हमलों के बाद उनके मन में ख्याल आया कि देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वालों को सलामी देने के लिए कुछ किया जाना चाहिए। इसी भावना के इस पुलिस अधिकारी की कलम से ‘दिल से सलाम’ नामक गीत ने आकार लिया। अब मौका था इस गीत को गाने और इसे तैयार करने का। काफी जद्दोजहद के बाद आखिर डीएसपी कलेर ने इसे अपनी ही आवाज देने का फैसला किया। इस सिंगल ट्रैक को संगीत ‘मंजे बिस्तरे’ पंजाबी फिल्म में संगीत देने वाले जेसन थिंद ने दिया है और डायरेक्शन खुद डीएसपी कलेर ने किया है।
कविताओं और ट्रैकिंग का शौक भी रखते हैं कलेर
कलेर लेखन के साथ ही पंजाबी कविताओं का कलेक्शन भी जारी कर चुके हैं। इसके अलावा हाल ही में ट्रैकिंग के फील्ड में भी उन्होंने अपना दमखम दिखाया। एक म्यूजिक कंपनी व टीवी चैनल के सहयोग के साथ सोमवार को इस सिंगल ट्रैक को वर्ल्ड वाइड रिलीज किया जा रहा है। इस गाने की शूटिंग पर आने वाला खर्च भी डीएसपी कलेर व उनके दोस्तों ने खुद ही उठाया।