फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drunk husband beats wife

शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को पीटा

Fri, 17 Jun 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Drunk husband beats wife
मोहाली। गांव लखनौर में शराब के नशे में एक पति ने पत्नी को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। किसी तरह पति की मार से बचाकर महिला को उसकी बहन ने अस्पताल में दाखिल करवाया। दूसरी ओर, मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दर्ज करवाए बयान में आरती पत्नी संदीप कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से यूपी के जिला उन्नाव की रहने वाली है और पति के साथ यहां रहती है। शिकायत के अनुसार पति को शराब की लत है और काम से घर आकर अक्सर किसी न किसी बात को लेकर मारपीट करने लगता है। वहीं रोज की तरह वीरवार शाम घर पहुंचा तो शराब की नशे में आरती को पीटना शुरू कर दिया, जिसमें आरती गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरी ओर, गंभीर रूप से घायल हालत में आरती किसी तरह पति के चंगुल से बचकर बहन के पास पहुंची, जिसने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed