फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drug smuggler property worth rs 1.5 crore including vehicle frozen in Mohali

नशा तस्कर की प्रॉपर्टी फ्रीज: मोहाली पुलिस ने घर पर चस्पा किया नोटिस, गाड़ी समेत डेढ़ करोड़ की संपत्ति अचैट

Wed, 27 Nov 2024 07:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 27 Nov 2024 07:47 PM IST
सार

मोहाली पुलिस ने एक नशा तस्कर की गाड़ी समेत डेढ़ करोड़ की संपत्ति अचैट की है। आरोपी भागीरथ पर एनडीपीएस के तीन मामले दर्ज हैं। दो मामले थाना फेज-11 और एक मामला फेज-8 थाने में दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Drug smuggler property worth rs 1.5 crore including vehicle frozen in Mohali
नशा तस्कर के घर पर नोटिस चस्पा करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली पुलिस ने बुधवार को नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर की प्रॉपर्टी फ्रीज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई कॉपीटेंट अथॉरिटी दिल्ली के निर्देशों पर की है और इसमें फेज-11 में भागीरथ नाम के एक नशा तस्कर का मकान नंबर-794 और उसकी मोहाली नंबर की इनोवा क्रिस्टा कार को भी फ्रीज कर दिया है। पुलिस ने उसके घर के बाहर प्रॉपर्टी फ्रीज का नोटिस ऑर्डर भी चस्पा कर दिया है। इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन बल ने इस संबंध में मुनादी करवाकर लोगों को आगाह भी किया है।

विज्ञापन


डीएसपी हरसिमरन बल और एसएचओ थाना फेज-11 गगनदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ नशा तस्कर के घर पहुंचे और इसके बाहर नोटिस ऑर्डर चस्पा कर दिया। इसके बाद ऑटो पर लाउड स्पीकर लगाकर आसपास के सभी लोगों को इस संबंधी आगाह किया। डीएसपी ने कहा कि भागीरथ की जो प्रॉपर्टी और इनोवा कार फ्रीज की गई है वह उसने नशे के पैसों से बनाई थी। अगर इस संपत्ति की कोई भी व्यक्ति खरीद-फरोख्त करता है तो उसका जिम्मेदार वह खुद होगा। 
विज्ञापन


आरोपी पर नशा तस्करी के तीन मामले दर्ज
डीएसपी बल ने बताया कि आरोपी भागीरथ पर एनडीपीएस के तीन मामले दर्ज हैं। दो मामले थाना फेज-11 और एक मामला फेज-8 थाने में दर्ज किया गया था। आरोपी से वर्ष 2021 में 1.5 किलो गांजा, वर्ष 2022 में 27 ग्राम हेरोइन, 38.30 ग्राम ड्रग आइस व नशीले टीके और एक अन्य मामले में वर्ष 2022 में 22 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ था। आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर है और पहले अंब साहिब कॉलोनी में रहता था। नशा बेचकर उसने कमाई कर यह प्रॉपर्टी बनाई थी। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस की तरफ से 192 प्रॉपर्टी की सूची बनाई गई है जो कि आने वाले दिनों में फ्रीज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में फ्रीज की थी 30 लाख की प्रॉपर्टी
19 सितंबर, 2024 को भी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए बड़ा कदम उठाया था और एक नशा तस्कर की 30 लाख रुपये की प्रॉपर्टी फ्रीज कर इस पर नोटिस चिपका दिया था। आरोपी नशा तस्कर की पहचान सेक्टर-66 (फेज-11) में रहने वाले हरदीप धीमान के रूप में हुई थी। वह मूलरूप से नूरपुर बेदी का रहने वाला था और अभी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस पार्टी ने उसके मकान के बाहर प्रॉपर्टी फ्रीज करने का नोटिस चिपका कर इसके बाद मुनादी करवाकर आसपास के लोगों को इससे आगाह कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed