फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drive through Vaccination Started in Mohali 

कोरोना से जंग: मुंबई और अहमदाबाद की राह पर निकला मोहाली,  ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन शुरू  

Wed, 12 May 2021 03:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 12 May 2021 03:44 PM IST
सार

इस मुहिम के तहत लोगों का गाड़ी में बैठे बैठे ही टीकाकरण किया जा रहा है। अभी तक प्रशासन द्वारा यह सुविधा केवल 45 साल से अधिक उम्र के लोगों, फ्रंट लाइन वर्कर और हेल्थ वर्कर को दी जा रही है। 
 

विज्ञापन
Drive through Vaccination Started in Mohali 
मोहाली में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई और अहमदाबाद जैसे बडे़ महानगरों की तर्ज पर बुधवार को मोहाली में भी ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन मुहिम शुरू हो गई। इस मुहिम के तहत लोगों का गाड़ी में बैठे बैठे ही टीकाकरण किया जा रहा है। अभी तक प्रशासन द्वारा यह सुविधा केवल 45 साल से अधिक उम्र के लोगों, फ्रंट लाइन वर्कर और हेल्थ वर्कर को दी जा रही है। 

विज्ञापन


डीसी गिरीश दियालन ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोशिश यही है कि लोग बिना किसी परेशानी व डर के टीकाकरण करवाए। उन्होंने सेहत विभाग के मुलाजिमों व टीकाकरण करवाने वाले लोगों को बधाई दी। उनका कहना है कि वैक्सीनेशन में मोहाली पूरे पंजाब में टॉप पर चल रहा है। उम्मीद है कि यह मुहिम इस तरह आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन



मोहाली में सेक्टर-78 स्थित मल्टी पर्पस स्टेडियम व मुल्लांपुर के पास यह सुविधा दी जा रही है। इस मुहिम की खास बात यह है कि इसके लिए व्यक्ति को किसी तरह का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना है। लोगों को मुख्य रूप से चार चीजों की जानकारी देते पहचान पत्र दिखाने होंगे। जिसमें उनका नाम, उम्र पहचान पत्र, मोबाइल नंबर शामिल हो। या आधार कार्ड साथ में रखना होगा। किसी भी तरह के रजिस्ट्रेशन की कोई जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीनेशन सेंटर पर सेहत विभाग के टीम व वालंटियर पहले से तैनात हैं। एंट्री गेट पर रजिस्ट्रेशन बूथ है। वहां पर सारी डिटेल को नोट किया जाएगा। इसके बाद वैक्सीनेशन की मुहिम होगी। टीकाकरण के बाद करीब आधे घंटे तक वैक्सीनेशन सेंटर पर रुकना होगा। अगर टीकाकरण की वजह से कोई दिककत आती है। तो कार से बैठकर हॉर्न बजाना होगा। डॉक्टरों की टीम आ जाएगी। 


डीसी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी तो कई लोगों ने प्रशासन के इस प्रयास की प्रशंसा की। कैप्टन शिवम बांधा ने कहा कि उनके पिता ने इस सुविधा के तहत बुधवार को दूसरी डोज ली। उन्होंने कहा कि यह सारा काम बहुत अच्छे तरीके से चल रहा है। उनको यह सुविधा काफी पसंद आई। हालांकि कुछ लोगों के सवाल थे कि कौन सी दवाई का टीकाकरण हो रहा है। जबकि कुछ का सवाल था कि अठारह साल से अधिक वालों को यह सुविधा कब से दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed