फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drainage system of Zirakpur became trouble for the public

पब्लिक के लिए परेशानी बना जीरकपुर का ड्रेनेज सिस्टम

Fri, 04 Feb 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Drainage system of Zirakpur became trouble for the public
जीरकपुर। शहर में बरसात के पानी की निकासी को लेकर कई जगह पर समस्या बनी हुई है। इसका एक कारण यह है कि शहर में कई जगह तो अभी तक ड्रेनेज लाइनें डाली ही नहीं गई हैं। बरसात के पानी की निकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण सीवरेज सिस्टम पर भी असर पड़ रहा है। जिन जगहों पर ड्रेनेज सिस्टम नहीं है, वहां लोग सड़क पर जमा हुए बारिश के पानी को सीवरेज लाइनों में डाल देते हैं। इससे सीवरेज लाइनों में बारिश के पानी के साथ मिट्टी और कूड़ा-कचरा चला जाता है। शहर में कई जगह इसी वजह से सीवरेज ओवरफ्लो होता है। इसके अलावा कुछ जगहों पर ड्रेनेज के लिए डाली गई पाइपें छोटी हैं। इन पाइपों से ड्रेनेज की निकासी ठीक से नहीं हो पाने के कारण भी सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। यहां बड़े आकार की ड्रेनेज लाइन डालने की जरूरत है। इसके अलावा शहर में कई जगह ड्रेनेज लाइनों की निकासी की व्यवस्था करने के बजाय उनको सीवरेज लाइनों से जोड़ दिया गया है, इससे ड्रेनेज का पानी सीवरेज लाइनों में जाता है। इसके अलावा शहर में कई जगह ड्रेनेज लाइनें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, इस कारण भी ड्रेनेज की पूरी तरह निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

वीआईपी रोड पर भरता है लबालब पानी
वीआईपी रोड पर भी बरसात का पानी लबालब भर जाता है। इससे लोगों का इस रोड से निकलना मुश्किल हो जाता है। थोड़ी सी बारिश होते ही पटियाला रोड से वीआईपी रोड पर आने वाले लोगों को सड़क पर भरे तालाब से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यहां अवैध तरीके से हुए निर्माणों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। इन निर्माणों में सीवेरज और ड्रेनेज की सुविधा नहीं है। पीरमुछल्ला मेें भी रेजिडेंट्स सोसायटी रॉयल मेंशन और मेट्रो टाउन के बीच भी बारिश का पानी जमा होता है। इसका कारण यह है कि यहां इन सोसायटियों के आसपास ड्रेनेज सिस्टम नहीं है। कई बिल्डिंग्स का सीवरेज बिना ट्रीट किए ही सीवरेज लाइनों में छोड़ा जा रहा है। यहां बरसाती पानी की निकासी के लिए भी सीवरेज लाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए यहां पानी जमा हो रहा है।
विज्ञापन

ड्रेनेज नालों की नहीं होती सफाई
शहर में जलभराव की समस्या से बचने के लिए हर साल बरसात के मौसम से पहले ड्रेनेज नालों की सफाई पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बारिश के दिनों में शहर में कई जगह ड्रेनेज लाइनें ब्लॉक हो जाती हैं। इसके अलावा कई जगह बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। इन जगहों पर ड्रेनेज लाइनें डाले जाने की जरूरत है। जीरकपुर में ऐसे कई एरिया हैं, जहां बारिश का पानी सड़कों पर भर जाता है। लेकिन निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन नहीं है। ऐसे में आसपास के घरों में रहने वाले लोग सीवरेज के मैन होल के ढक्कन खोलकर इस पानी को सीवरेज लाइन में पहुंचा देते हैं। जिससे सीवरेज लाइन ओवरफ्लो हो जाती है। लोगों का कहना है कि जीरकपुर एमसी को यहां बरसाती पानी की निकासी के लिए व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे उनके घरों के सामने बारिश का पानी जमा न हो। इसके अलावा शहर में बह रहे बरसाती नालों की सफाई भी समय-समय पर की जानी चाहिए। नालों में लगातार कचरा जमा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में ट्रैफिक जाम के बाद दूसरी बड़ी समस्या खराब ड्रेनेज सिस्टम की है। यहां पर बरसात के पानी की निकासी के लिए बनाए गए ड्रेनेज सिस्टम का बुरा हाल है। थोड़ी सी बारिश होने पर शहर में जगह-जगह जलभराव हो जाता है। जो शहरवासियों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। इसका हल करने में प्रशासनिक अधिकारी लंबे समय से नाकाम साबित हो रहे हैं। आलम यह है कि थोड़ी सी बारिश होने के बाद सड़कों पर लबालब पानी भर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed