फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dozens of people sick due to the supply of contaminated water for a week

एक हफ्ते से हो रही दूषित पानी की सप्लाई से दर्जनों लोग बीमार

Mon, 25 Apr 2022 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dozens of people sick due to the supply of contaminated water for a week
जीरकपुर। शहर के वार्ड नंबर-17 के गाजीपुर गांव में पिछले एक हफ्ते से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इस कारण करीब दो दर्जन लोग पेट दर्द और उल्टी और दस्त लगने के कारण अस्पताल में भर्ती है। इनमें आधा दर्जन बच्चे भी शामिल हैं। गाजीपुर गांव लोगों की ओर से इसकी शिकायत नगर काउंसिल जीरकपुर को भी कर चुके हैं, लेकिन कोई भी समस्या का हल करने न नहीं आया है, जबकि गंदा पानी पिछले एक हफ्ते से सप्लाई हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार को गांव के लोगों ने एकत्रित होकर नगर काउंसिल जीरकपुर के अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। इनमें प्रदीप कुमार, अभिषेक सैनी, प्रदीप सिंह, गुरदीप सिंह, जगतार सिंह, गुरमिंदर सिंह, बिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, बहादर सिंह आदि ने बताया कि पिछले हफ्ते किसी निजी कंपनी ने अंडरग्राउंड इंटरनेट की तार बिछाई थी। उसी के कर्मचारियों ने काम करते हुए कहीं पानी की पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा दिया होगा। इस कारण सीवरेज का पानी मिलकर लोगों के घरों में सप्लाई हो रहा है। इसे पीकर ही लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी करीब दो दर्जन लोग बीमार हैं और पंचकूला सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताला और जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में दाखिल हैं। लोगों ने बताया कि इनमें आधा दर्जन बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले कुछ बच्चे जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ से दवा लेकर आए हैं। इनमें चार वर्षीय प्रभजोत, तीन वर्षीय रवनीत, सात वर्षीय गुरीत और दो वर्षीय इश्मीत कौर अंबाला के अस्पताल में दाखिल हैं। इनके अलावा तीन वर्षीय गुरसरन सिंह पंचकूला के सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में दाखिल है। इनके अलावा भी कई लोग बीमार चल रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग एक-दूसरे पर मढ़ रहे जिम्मेदारी
इस मामले में नगर काउंसिल जीरकपुर के अधिकारियों का कहना है कि गाजीपुर गांव में पानी की सप्लाई पंजाब वाटर सप्लाई एंड सेनीटेशन विभाग के पास है। दूसरी ओर पंजाब वाटर सप्लाई एंड सेनीटेशन विभाग का कहना है कि वह उनसे चार्ज नहीं ले रहे हैं। जबकि गाजीपुर गांव नगर काउंसिल के अधीन आ चुका है तो पानी की सप्लाई देना और उसे ठीक करना काउंसिल की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल डायरिया से हो चुकी दो मौतें
जानकारी के मुताबिक पिछले साल बलटाना क्षेत्र के एकता विहार में सीवरेज लाइन टूटने से पीने के पानी में सीवरेज का पानी मिक्स होकर लोगों के घरों में सप्लाई हो रहा था। इससे एकता विहार में डायरिया फैल गया था। इससे दो लोगों की मौत भी हो गई थी। उस समय के सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और डीसी मोहाली ने भी दौरा किया था। डीसी मोहाली ने इस समस्या का जल्द समाधान करने का आदेश दिया था। अब गांव गाजीपुर में ऐसे ही हालात हो गए हैं और नगर काउंसिल के अधिकारी पिछले एक हफ्ते से लोगों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों को बीमार होने का डर सता रहा है और उनका कहा है कि कहीं यहां भी डायरिया न फैल जाए क्योंकि करीब दो दर्जन लोग बीमार हो चुके हैं।
एयरटेल कंपनी की ओर से बिना मंजूरी लिए यहां पर अंडरग्राउंड इंटरनेट की तार पिछले हफ्ते बिछाई गई है। यहां काम करके गए कंपनी के कर्मचारियों ने पानी की पाइपलाइन भी पंचर कर दी है। इस कारण यह समस्या आ रही है। जिस तरफ लाइन पंचर हुई है उस तरफ पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। इसको सोमवार को ठीक करवाकर दोबारा चालू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा जिसने भी यह लाइन पंचर की है उसके खिलाफ लिखित शिकायत भी दी जाएगी। -कर्मजीत सिंह, एसडीओ वाटर सप्लाई एंड सेनीटेशन विभाग पंजाब।

कोट्स
मेरी जानकारी में यह मामला नहीं पहुंचा था। अगर ऐसा है तो मैं अभी चेक करवा लेती हूं, वाटर सप्लाई एंड सेनीटेशन विभाग और नगर काउंसिल जीरकपुर के अधिकारियों से बात करके इसे जल्द से जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। -स्वाति टिवाणा, एसडीएम हलका डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed