फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   donor parked a mini truck in Gurdwara Singh Shaheedan

गुरुद्वारा सिंह शहीदां में मिनी ट्रक खड़ा कर गया गुमनाम दानवीर

Tue, 19 Oct 2021 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
donor parked a mini truck in Gurdwara Singh Shaheedan
मिनी ट्रक के साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य। - फोटो : MOHALI
मोहाली। गुमनाम दानवीर गुरु साहिबान के चरणों में एक नया मिनी ट्रक दान कर गया। सोमवार तड़के गुरुद्वारा सिंह शहीदां में जिसने भी नया टॉप मॉडल महिंद्रा-3200 मिनी ट्रक खड़ा देखा, हैरान रह गया। चाबी ट्रक में लगी थी और गुरुद्वारे के नाम पर किए कागजात अंदर रखे थे।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि कोई दानी सज्जन मिनी ट्रक गुरुद्वारा साहिब के परिसर में श्री निशान साहिब के नजदीक खड़ा करके चला गया। ट्रक के केबिन का शीशा नीचे उतारकर उसमें चाबी लगाई हुई थी। सुरक्षाकर्मियों ने प्रबंधकों को इसकी जानकारी दी। जांच की तो पता चला कि बीमा आदि सहित ट्रक के सभी कागजात गुरुद्वारा सिंह शहीदां के नाम पर थे। इन कागजातों के मुताबिक इस मिनी ट्रक की कीमत 10 लाख 85 हजार रुपये है। वहीं दानी सज्जन ने ट्रक में लगने वाली अन्य सभी एसेसरीज लगवा दी हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सेवादारों के साथ पाठी सिंहों की ओर से दानी सज्जन की बेहतरी और उसकी चढ़दी कलां के लिए अरदास करवाई गई।
विज्ञापन

पहले भी गाड़ियां दान कर चुके हैं दानी
गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना में अज्ञात दानियों की ओर से कई प्रकार का सामान और कई गाड़ियां पहले भी दान की जा चुकी हैं। इनमें एसी बस के अलावा क्वालिस, स्कॉर्पियो, तीन मारुति वरसा, ईको महिंद्रा, जाइलो गाड़ियां शामिल हैं। कार सेवा के लिए टाटा 207, टाटा-709, दो महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर, दो स्वराज 724 ट्रैक्टर, महिंद्रा पिकअप, महिंद्रा बोलेरो, टाटा एलपी ट्रक, अशोक लेलैंड ट्रक, तीन मोटरसाइकिलें और सोना-चांदी के अलावा नकद राशि भी गुमनाम दानी चुपचाप रखकर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सेलेब्रिटी, क्रिकेट सितारे और नेता भी टेकते हैं माथा
मशहूर पावन स्थल गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां में माथा टेकने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कई सितारे भी यहां आकर शीश झुकाते हैं। पाकिस्तान और भारत के बीच वर्ल्ड कप-2013 का सेमीफाइनल खेला गया था तो भारतीय टीम के कई खिलाड़ी यहां आकर जीत के लिए अरदास करके गए थे। इसके अलावा पंजाब सरकार के कई मंत्री, अधिकारी और बिजनेसमैन यहां माथा टेकने पहुंचते हैं। बताया जाता है कि यहां पर जो भी मन्नत मांगी जाती है, वह पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed