फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dogs bite a woman and two children

Mohali News: कुत्तों ने एक महिला और दो बच्चों को काटा

Sun, 18 Dec 2022 09:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Dogs bite a woman and two children
डेराबस्सी। शनिवार को एक आवारा कुत्ते ने महिला सहित तीन लोगों को काट लिया, इनमें दो बच्चे हैं। इसके बाद तीनों को सिविल अस्पताल डेराबस्सी में इंजेक्शन लगवाए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोनी मोहल्ले में कुत्तों की तादाद बहुत ज्यादा हो गई है। एक कुत्ता पागल हो गया था जि ने शनिवार को पूजा नाम की एक युवती को काट लिया और उसके बाद दो बच्चों में एक लड़की और एक लड़के को काट लिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने रोष में आरोप लगाया कि लंबे समय से आवारा कुत्तों की तादाद बढ़ती जा रही है और यह पहला मामला नहीं है कि किसी पागल कुत्ते ने लोगों को काटा हो। बल के पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इसकी शिकायत कई बार नगर काउंसिल डेराबस्सी को की जा चुकी है लेकिन अभी तक इसका कोई ठोस हल नहीं निकाला गया। कुत्तों के डर से लोगों ने बाहर निकलना बंद कर दिया है। इसका ज्यादातर असर बच्चों का बुजुर्गों पर दिखाई दे रहा है। जो लोग शाम के समय शहर के लिए निकलते हैं वह भी डर के साए में होते हैं और अपने साथ डंडा या रोड लेकर चलते हैं। वही लोगों ने बताया कि एक तरफ यह आवारा इसलिए घूमते रहते हैं क्योंकि कुछ पशु प्रेमी इनके हक में आकर खड़े हो जाते हैं। इस कारण यह समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे कुत्तों ने लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है। इसके अलावा शहर में सैकड़ों लावारिस कुत्ते घूम रहे हैं जो लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं और नगर काउंसिल डेराबस्सी इनका कोई ठोस हल करने में असफल है।
विज्ञापन

इस संबंधी नगर काउंसिल प्रधान आशु उपनेजा ने कहा कि शहर के रोनी मोहल्ले में टीम साथ के साथ भेज दी थी, जो आवारा कुत्तों को पकड़ने में लगी हुई है। काउंसिल समय-समय पर यह कार्रवाई करती रहती है और यह न जाने दोबारा कहां से आ जाते हैं। हम इनका स्थायी हल करने पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed