{"_id":"5d51ca448ebc3e6cbf3f60e8","slug":"district-sports-mohali-news-pkl347340110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खरड़ के स्कूलों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खरड़ के स्कूलों ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। 23वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक स्थित गुरु नानक वीबीटी पॉलीटेक्निक कॉलेज में किया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों और ट्रेनिंग सेंटरों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
एसोसिएशन के महासचिव व तकनीकी डायरेक्टर इंजीनियर सतपाल सिंह रीहल ने बताया कि मुकाबले में गिलको इंटरनेशनल स्कूल खरड़ के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन रहा है। स्कूल की टीम ने 17 सोने, चार चांदी व चार कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। मोहाली ताइक्वांडो अकेडमी के खिलाड़ियों ने 16 सोने, चार चांदी व छह कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं, माता साहिब पब्लिक स्कूल स्वाड़ा की टीम छह सोने, चार चांदी व छह कांस्य पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रही।
खेलों का शुभारंभ पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन के उप प्रधान कंवलीत सिंह वालिया, उद्योगपति विशाल कुमार व समाज सेवक एसपीएस भुल्लर ने किया। समापन समारोह में लेफ्टिनेंट कर्नल सीएस बाबा व कंवलजीत सिंह वालिया ने ज्वाइंट रूप से विजेताओं को सम्मानित किया। लेफ्टिनेंट सीएस बाबा ने खिलाडिय़ों के प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने खिलाड़ियों को और ज्यादा मेहनत करके अपने शहर व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, इस दौरान जो खिलाड़ी विजेता रहे हैं, वे स्टेट व नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।