फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dispute between two parties over the ownership of crores of land

करोड़ों की जमीन के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में विवाद

Tue, 17 Mar 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties over the ownership of crores of land
जीरकपुर। गाजीपुर गांव में करोड़ों रुपये की जमीन के विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच सोमवार को प्रशासन द्वारा की जाने वाली निशानदेही के दौरान कहासुनी हो गई। प्रशासनिक अधिकारी डीसी मोहाली के आदेशों का पालन करते हुए कार्रवाई करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गाजीपुर रोड पर स्थित करोड़ों रुपये की जमीन के मालिकाना हक को लेकर 2 पक्षों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर एक पक्ष दलजीत कौर ने डीसी मोहाली को पत्र देकर मांग की कि माल विभाग में गुरुकुल स्कूल के साथ लगती 3 बीघा 10 बिसवा जमीन उसके नाम की जाए। दलजीत के पत्र पर डीसी मोहाली ने डेराबस्सी तहसीलदार नवप्रीत सिंह शेरगिल के नेतृत्व में टीम बनाकर मौका देखने के बाद रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। सोमवार को तहसीलदार नवप्रीत सिंह शेरगिल के साथ कानूनगो भूपिंदर सिंह, पटवारी रविंदर सिंह अन्य अधिकारी गाजीपुर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों की कार्रवाई के दौरान दलजीत कौर और दूसरे पक्ष भाग सिंह के बेटे गुरजीत सिंह एवं हरदीप सिंह भी उपस्थित थे। डेराबस्सी के माल विभाग से आए अधिकारियों की टीम की ये कार्रवाई 1 घंटे से ज्यादा चली। उन्होंने जमीन के मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन

कोट्स :::
ये जमीन मेरे बुजुर्गों की है, जिसको भाग सिंह व उसका परिवार हड़पना चाहता है। जमीन की निगरानी के लिए रखे गए चौकीदारों को आए दिन जमीन को अपना बताकर भाग सिंह धमकाता रहता है, जिसकी शिकायत मेरी ओर से जीरकपुर पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है। दूसरी ओर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही, जिसके चलते मामले की शिकायत डीसी मोहाली को देकर कार्रवाई की मांग की। जिस जमीन को भाग सिंह अपना बता रहा है, उस जमीन के केस में सुप्रीम कोर्ट ने उनके हक में फैसला सुनाया है, जिसके आदेशों की कॉपी मेरे पास मौजूद है। इसके अलावा जमीन का कब्जा भी मेरे पास है, जिसको लेकर मेरी ओर से डीसी मोहाली को पत्र लिखकर माल विभाग में उक्त जमीन में मेरे नाम पर करवाने की मांग की है। -दलजीत कौर, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस जमीन को दलजीत कौर ने अपना बताकर कब्जा कर रखा है, उस जमीन का एक केस मोहाली की अदालत में अभी भी विचाराधीन है। इसके साथ ही अदालत की तरफ से जमीन पर स्टे के आदेश पारित हैं। बीते दिनों उन्हें डीसी मोहाली की तरफ से नोटिस जारी करके सोमवार की सुबह 11 बजे गाजीपुर में उक्त जमीन की निशानदेही के दौरान उपस्थित रहने के लिए कहा गया था। परंतु मेरे पिता भाग सिंह की कोर्ट में पेशी होने के चलते यहां उपस्थित नहीं हो पाए, जिनकी जगह हम बेटों ने कार्रवाई में भाग लिया। -गुरजीत सिंह, गाजीपुर

डीसी मोहाली के आदेशानुसार सोमवार को उक्त जमीन की निशानदेही को लेकर यहां पहुंचे थे। कार्रवाई के बाद रिपोर्ट बनाकर डीसी मोहाली को भेज दी गई है। -नवप्रीत सिंह शेरगिल, तहसीलदार, डेराबस्सी तहसील कांप्लेक्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed