फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dismissed AIG Rajjeet Hundal arrested in disproportionate assets case.

Mohali News: आय से अधिक संपत्ति मामले में बर्खास्त एआईजी राजजीत हुंदल गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Dismissed AIG Rajjeet Hundal arrested in disproportionate assets case.
मोहाली। पंजाब पुलिस के बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह हुंदल को आय से अधिक संपत्ति के मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सोमवार को मोहाली अदालत में पेश किया। अदालत ने जांच एजेंसी की दलीलें सुनने के बाद हुंदल को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस दौरान विजिलेंस उनकी संपत्तियों, बैंक खातों, पुराने वित्तीय लेनदेन और आय के स्रोतों की जांच करेगी। एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि उनकी संपत्ति ज्ञात आय के स्रोतों के अनुरूप है या नहीं।
विज्ञापन

एनडीपीएस मामले में आठ अक्तूबर को भेजे गए थे न्यायिक हिरासत में

राजजीत सिंह हुंदल इससे पहले एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ओर से दर्ज एनडीपीएस के एक अन्य मामले में पुलिस रिमांड पर थे। आठ अक्तूबर को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इस मामले में उनकी अगली पेशी 22 अक्तूबर को निर्धारित की गई थी। अब विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के अलग मामले में प्रोडक्शन वारंट के जरिए उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


24 सितंबर को पटियाला से हुई थी गिरफ्तारी

हुंदल को एएनटीएफ ने 24 सितंबर को पटियाला के दर्शन सिंह नगर इलाके से गिरफ्तार किया था। नशा तस्करी से जुड़े मामले में उन्हें मोहाली अदालत में पेश किया गया, जहां शुरुआत में पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला था। बाद में रिमांड अवधि बढ़ाई गई। दो अक्तूबर को रिमांड समाप्त होने पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसी दौरान एएनटीएफ ने उन्हें मोहाली अदालत परिसर से एक अन्य एनडीपीएस मामले में दोबारा गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपैड की फोरेंसिक जांच भी कराना चाहती है एजेंसी

एनडीपीएस मामले की जांच के दौरान एएनटीएफ ने हुंदल का आईपैड अपने कब्जे में लिया था। आठ अक्तूबर को अदालत में पेशी के दौरान जांच एजेंसी ने इसकी फोरेंसिक जांच कराने की बात कही थी। एजेंसी ने हुंदल के लॉकर को सील करने और उसकी तलाशी लेने की अनुमति भी मांगी थी। जांच के तहत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़ी जानकारी की पड़ताल की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed