फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Did not give number, then beat mother and daughter

नहीं दिया नंबर तो कर डाली मां-बेटी की पिटाई

Wed, 24 Feb 2021 02:19 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Did not give number, then beat mother and daughter
खरड़। न्यू सन्नी एनक्लेव निवासी एक युवती द्वारा मोबाइल नंबर देने से मना करने पर बवाल हो गया। आरोपियों द्वारा इस दौरान लड़की और उसकी मां से मारपीट की गई। खरड़ सिटी पुलिस ने इस मामले में संजय और अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह प्रवासी मजदूर हैं। मेहनत मजदूरी करते हैं। रविवार की शाम को जब वह अपनी बेटी के साथ घर में बैठी थी, तो दो लोग वहां आए। दोनों ने चाकू दिखाकर सरिये से उनको पीटना शुरू किया। महिला ने बताया कि जब उसके पति ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गये। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी बेटी से उसका मोबाइल नंबर मांगते हैं। परंतु उसने उन्हें मोबाइल नंबर नहीं दिया है। इसी रंजिश को लेकर उनके साथ मारपीट की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed