फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dhanoni's grain market locked

Mohali News: धनोनी की अनाज मंडी में लगा ताला फसल लेकर पहुंचे किसान हुए परेशान

Tue, 24 Sep 2024 06:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
Dhanoni's grain market locked
विरोध के बाद तीन घंटे बाद खोला गया ताला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। सरकार का दावा है कि किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी, फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। इसके बावजूद मंगलवार को सुबह डेराबस्सी की धनौनी मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों को तीन घंटे परेशान होना पड़ा। करीब 12 किसान ट्रालियों में धान की फसल लेकर मंडी आए थे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने यह कहकर ताला खोलने से इन्कार कर दिया कि फसल की खरीद एक अक्टूबर से होनी है। किसानों के विरोध के बाद करीब 3 घंटे बाद ताला खोला गया और किसान फसल से भरी ट्रॉलियां लेकर मंडी में दाखिल हुए। इस बात को लेकर किसानों में रोष है।

मंडी में फसल लेकर आए किसान जय सिंह, सुरजीत सिंह, रघुबीर सिंह, संजू व अन्य ने रोष जताते हुए कहा कि वे मंगलवार को सुबह ही मंडी में फसल लेकर आए थे। धनौनी मंडी के गेट पर ताला देख वे अंदर नहीं जा सके। करीब तीन घंटे तक वे धूप में भटकते रहे। प्रवेश की इजाजत न देने का कारण यह था कि एक अक्टूबर से खरीद शुरू होनी है। किसानों ने बताया कि उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वे तब तक फसल सुखा लेंगे और एक अक्टूबर को खरीद हो जाएगी लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। किसानों का कहना है कि फसलें खेतों में तैयार हैं, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है, जिससे किसान चिंतित हैं। इसके बाद किसानों के रोष के बाद ताला खोल दिया गया। इस बारे में बात करने पर जब मंडी सुपरवाइजर पंकज शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुरक्षा के चलते मंडी के गेट पर ताला लगा रहता था, मामला संज्ञान में आते ही ताला खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed