{"_id":"614110ab8ebc3edadc058c39","slug":"development-is-not-happening-in-mohali-due-to-discrimination-how-to-expect-work-in-the-wards-mohali-news-pkl4267860177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में भेदभाव के कारण नहीं हो रहा विकास, कैसे लगाएं वार्डों मं काम होने की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में भेदभाव के कारण नहीं हो रहा विकास, कैसे लगाएं वार्डों मं काम होने की आस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। नगर निगम की मंगलवार को हुई हाउस की बैठक में लाए गए सभी प्रस्तावों को पास करवा लिया गया है। इसमें सेक्टर-78 में बनाया जाने वाला फायर स्टेशन भी शामिल हैं। हालांकि प्रस्तावों पर काम शुरू होने में समय लगेगा, क्योंकि यह सभी प्रस्ताव निकाय विभाग के पास मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे। वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही इन पर काम शुरू होगा। वहीं, दूसरी ओर विपक्ष गुट के पार्षदों ने एक बार फिर निगम के मेयर पर आरोप लगाया है कि निगम कर ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों में उनके वार्डों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और वहां पर काम नहीं हो रहा है। साथ ही उनके वार्ड में अगर कोई काम चल रह है तो उसमें लापरवाही की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बैठक के शुरू में ही पूर्व डिप्टी मेयर मनजीत सिंह सेठी ने शहर में अवैध कब्जों में हो रही बढ़ोतरी का मामला उठाया। साथ ही नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से जारी किए आदेशों की कॉपी सौंपी। इस आदेश में समयवद तरीके से अवैध कब्जे हटाने के लिए कार्रवाई करने के लिए कहा गया था। वहीं, सेठी ने कहा कि इस दिशा में कार्रवाई नहीं होने से अदालती मानहानि का केस दर्ज करेंगे। इस मौके पर मेयर ने आदेशों की कॉपी कमिश्नर को सौंपी। साथ ही इस संबंधी अगले 20 दिनों में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस बैठक में सेक्टर-76 से 80 तक में विकास कार्यों के लिए पेश किए गए लगभग 18 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मंजूर किए गए। इनमें सेक्टर -78 में तीन करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले फायर स्टेशन को भी मंजूरी दी गई। इसके साथ ही बैठक में टैक्सी स्टैंड अलॉटमेंट पॉलिसी-2021 को मंजूरी दी गई। इस पॉलिसी का नाम टैक्सी स्टैंड अलाटमेंट पॉलिसी रखा गया है। इस पॉलिसी के तहत टैक्सी स्टैंड चलाने वाली हरेक मार्केट में एक ब्लॉक में ही टैक्सी स्टैंड को मंजूरी दी जाएगी। दूसरी ओर विरोधी पार्षद सुखेदव सिंह पटवारी की अगुवाई में जमकर निगम पर बरसे। उन्होंने कहा कि यह लोगों के साथ धक्केशाही है। जबकि मेयर का कहना था कि उनके लिए पूरा शहर एक परिवार की तरह है तो अब भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
अब हर ब्लॉक में चलेगा सिर्फ एक टैक्सी स्टैंड
जानकारी के मुताबिक बैठक में नगर निगम की सीमा में आने वाले टैक्सी स्टैंड चलाने के लिए लाइसेंस देने की नई पॉलिसी को मंजूरी दी जाएगी। जिसका नाम टैक्सी स्टैंड अलाटमेंट पॉलिसी-2021 रखा गया है। इसके तहत टैक्सी स्टैंड चलाने के लिए हरेक मार्केट के एक ब्लॉक में सिर्फ एक टैक्सी स्टैंड के लिए लाइसेंस मिलेगा। साथ ही कम से कम 10 टैक्सी होने पर इसे जारी किया जाएगा। टैक्सी स्टैंड का लाइसेंस लेने वाले को प्रति महीने 1000 रुपये टैक्सी और 5000 रुपये किराया कम से कम 15 हजार रुपये हर महीना निगम को देना होगा। इसके अलावा लाइसेंस लेने के लिए और शर्तें भी जारी की जाएंगी।
विज्ञापन
सड़कें ओर रोड वर्ग बनेगी सुंदर
शहर की सड़कों और सेंटर बर्मों की सूरत भी अब बदली जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने एक नई पॉलिसी बनाई है। इसके तहत सेंटर बर्म, ग्रीन बेल्टों, चौकों और ट्रायएंगलों के रख रखाव की पॉलिसी को अडॉप्ट करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस संबंधी सभी शर्तें तय कर ली गई हैं।
सड़कों की मशीनों से सफाई का प्रस्ताव पास
शहर की सड़कों की सफाई का काम मैकेनिकल स्वीपिंग सिस्टम के तहत ठेके पर देने के लिए नए एस्टीमेंट को मंजूरी दी गई। इसके तहत 5 साल का 61 करोड़ 81 लाख 69 हजार 577 रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। यह काम पहले भी ठेके पर चल रहा है, जिसे आगे जारी किया जाएगा।