{"_id":"607605418ebc3ee61f059d2c","slug":"derabassi-the-condition-of-dhnoni-grain-market-no-electricity-management-wheat-is-being-filled-by-in-activa-light-mohali-news-pkl4102812196","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी : धनौनी अनाज मंडी का हाल.. बिजली प्रबंध नहीं, एक्टिवा की लाइट जलाकर भरा जा रहा गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी : धनौनी अनाज मंडी का हाल.. बिजली प्रबंध नहीं, एक्टिवा की लाइट जलाकर भरा जा रहा गेहूं
विज्ञापन
एक्टिवा की लाइट में भरा जा रहा गेहूं।
- फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। गांव धनौनी में स्थित अनाज मंडी में सुविधाएं न मिलने से किसान परेशान हो रहे हैं। बिजली प्रबंध सही न होने के चलते मंगलवार को एक्टिवा की लाइट जलाकर गेहूं की भराई का काम किया गया।
गांव मेहम्मदपुर से फसल लेकर आए किसानों ने बताया कि वे सुबह फसल लेकर मंडी में पहुंचे थे। बारदाना न होने के चलते फसल नहीं बिकी, इसलिए उन्हें रातभर बैठकर फसल की चौकीदारी करनी पड़ रही है। इसके अलावा मंडी में चाय पानी की भी व्यवस्था नहीं है।
गांव बरोली व गांव बहोड़ा के किसानों ने बताया कि सरकारें किसान हितैषी होने के झूठे दावे करती हैं। किसान सुविधाओं को तरस रहे हैं, जबकि पंजाब सरकार सुविधाएं देने की बात कर रही है।
विज्ञापन
मंडी का काम अधूरा
धनौनी अनाज मंडी का उद्घाटन करते समय पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने यहां किसानों को हर सुविधा उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया था। परंतु यह दावा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरा होने के बाद भी अधूरा है। मंडी में सबसे बड़ी समस्या यहां पहुंचने वाली फसल को बारिश से बचाने में होती है। मंडी में शेड न होने से फसल बारिश में भीग जाती है, जिसे सुखाने के लिए किसानों को और परेशान होना पड़ता है।
संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। मंडी में किसानों को आ रही परेशानियां जल्द दूर कर दी जाएंगी। - कुलदीप बावा, एसडीएम डेराबस्सी।