{"_id":"5f022e838ebc3e42ff642fd5","slug":"derabassi-s-village-is-becoming-as-corona-s-second-hotspot-mohali-news-pkl380350897","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी का गांव बेहड़ा बनता जा रहा है कोरोना का दूसरा हॉटस्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी का गांव बेहड़ा बनता जा रहा है कोरोना का दूसरा हॉटस्पॉट
विज्ञापन
डेराबस्सी। सब डिवीजन डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर में 47 कोरोना मरीज आने पर वह कोरोना हॉटस्पॉट बन चुका था। इसके बाद अब डेराबस्सी के ही गांव बेहड़ा में रविवार को एक साथ 11 नए कोरोना पॉजिटिव आने पर वह दूसरा कोरोना हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। इन 11 पीड़ितों में 5 महिलाएं और 6 पुरुष हैं।
इन 11 नए मरीजों के साथ गांव बेहड़ा में अब तक 35 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 23 मरीज वह हैं जो मीट प्लांट में काम करते हैं। बाकी 12 मरीज गांव में रहने वाले अन्य लोग हैं और यह लोग भी जो मीट प्लांट में काम करते हैं उनके संपर्क में आने से कोनोना पीड़ित हुए हैं। इस मीट प्लांट के ज्यादातर कर्मी गांव बेहड़ा में ही रहते हैं। मीट प्लांट से शुरू हुई मरीजों की चेन ने अब गांव बेहड़ा को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। रविवार को सामने आए सभी मरीज मीट प्लांट से पहले सामने आए संक्रमितों के संपर्क वाले ही हैं।
सेहत विभाग की ओर से एहतियात बरतते हुए मीट प्लांट को बंद करवा दिया गया है। इसके अलावा गांव बेहड़ा को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
बता दें कि डेराबस्सी का गांव जवाहरपुर कोरोना का पहले ही हॉटस्पॉट रह चुका है जहां 47 मरीज सामने आए थे। मिली जानकारी के मुताबिक डेराबस्सी के अंतर्गत आने वाले करीब चार मीट प्लांट हैं। गांव बेहड़ा समेत इस मीट प्लांट में बीते कुछ दिनों से मरीज सामने आ रहे हैं। शुरुआती दौर में इस प्लांट के जीएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जो लॉकडाउन खुलने के बाद दिल्ली से वापिस लौटा था और प्लांट में ड्यूटी कर रहा था। वह परिवार के साथ डेराबस्सी बरवाला रोड पर स्थित पॉश सोसायटी एटीएस में रहता है। उसके पारिवारिक सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। जीएम के पॉजिटिव आने के बाद ही कोरोना मीट प्लांट के कर्मचारियों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। वहीं यह कर्मचारी गांव बेहड़ा में रहते हैं और वहां भी लोगों में कोरोना फैल रहा है। मीट प्लांट में रोजाना नए मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल से कोरोना नोडल अफसर डॉ. एचएस चीमा ने कहा कि गांव में आए नए मरीजों के संपर्क वाले लोगों को घरों में ही क्वारंटीन में भेज दिया गया है। गांव को कंटेनमेंट घोषित करने के बाद किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं होगी। सेहत विभाग ने मीट प्लांट बंद करवा दिया है।
कैप्शन -सेहत विभाग की टीम गांव बेहड़ा में मरीजों के पारिवारिक सदस्यों को घर में क्वांरटीन करती हुई।