फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Derabassi Municipal Council will get new president today

आज मिलेगा शहर को नया अध्यक्ष

Mon, 17 Oct 2022 02:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Derabassi Municipal Council will get new president today
डेराबस्सी। नगर काउंसिल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर 17 अक्टूबर को काउंसिल के कार्यालय में बैठक रखी गई है। एसडीएम हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में सभी पार्षदों की ओर से सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर काउंसिल डेराबस्सी में कुल 19 वार्ड हैं, जिसके मुताबिक नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए दस मतों की आवश्यकता होती है। जबकि अकाली दल के तीन पार्षदों ने भी विधायक कुलजीत सिंह रंधावा को नए अध्यक्ष के लिए शहर के विकास के लिए बाहर से समर्थन दिया है। इससे पहले नौ पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हुए, जबकि हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के एक वोट के कारण उनकी आम आदमी पार्टी के पास पूर्ण बहुमत प्राप्त है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक वार्ड नंबर 13 से आप पार्षद नरेश उपनेजा की पत्नी आशु उपनेजा अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे चल रही हैं। वार्ड नंबर-17 से कुलविंदर कौर पत्नी जसपाल सिंह पाली और वार्ड नंबर 19 से पार्षद एडवोकेट विक्रांत के नामों पर भी इसी अध्यक्ष पद के लिए चर्चा हो रही है। लेकिन अध्यक्ष कौन बनेगा इसका असली नाम तो कल ही सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 9 अप्रैल, 2021 को नगर काउंसिल के अध्यक्ष रंजीत सिंह रेड्डी ने पार्षदों की बगावत देख अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। स्थानीय निकाय विभाग की ओर से उनका इस्तीफा स्वीकार करने के बाद अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। उस दिन से पार्षद नए अध्यक्ष के लिए जोड़तोड़ की राजनीति कर रहे हैं।

अंतिम नाम तय करेंगे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा
सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सभी पार्षदों ने अध्यक्ष के नाम को अंतिम रूप देने के लिए सभी अधिकार हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा को सौंप दिया है। इस संबंधी विधायक रंधावा ने कहा कि सभी पार्षदों की सहमति से अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नई नगर काउंसिल के गठन से शहर के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed