फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Derabassi Municipal Council chief Reddy resigns

-नगर काउंसिल प्रधान रेड्डी ने दिया पद से अस्तीफा

Tue, 27 Sep 2022 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Derabassi Municipal Council chief Reddy resigns
डेराबस्सी। हलका डेराबस्सी में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। नगर काउंसिल के प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से के अनुसार नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी राजेश पथरिया की ओर से 21 सितंबर को डिस्पेज नंबर 928 से उनका इस्तीफा मंजूरी के लिए स्थानीय निकाय विभाग को भेजा गया है। रेड्डी के इस्तीफे के पीछे पार्षदों की उनके खिलाफ बगावत को माना जा रहा है। नगर काउंसिल के प्रधान के खिलाफ पार्षदों की बगावत के बारे में अमर उजाला की ओर से पहले ही खुलासा किया जा चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले लालड़ू नगर काउंसिल की प्रधान बिंदू राणा भी इसी तरह अपने पद से इस्तीफा दे चुकी हैं। जिन पर कार्रवाई करते हुए कांग्रेस पार्टी ने उनको और उनके पति व कांग्रेसी नेता मुकेश राणा को पार्टी से निकाल दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि रणजीत सिंह रेड्डी ने 17 महीने पहले 9 अप्रैल 2021 को प्रधान चुना गया था। शहर में कुल 19 पार्षदों में से कांग्रेस पार्टी के 14 पार्षद जीत कर नगर काउंसिल में पहुंचे थे। जबकि तीन अकाली दल, एक भाजपा व एक आजाद पार्षद ने जीत प्राप्त की थी। रणजीत सिंह रेड्डी कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज दीपइंदर सिंह ढिल्लों के बेहद करीबी थे जिसके चलते उनको प्रधान चुना गया था। उनके नेेतृत्व में ढिल्लों को डेराबस्सी से काफी बड़ी हार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज दीपइंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि उन्होंने भी इस बारे में चर्चा सुनी है। जिसको लेकर उन्होंने रेड्डी से बात भी की थी लेकिन वह उनके नहीं माने। नियम के मुताबिक नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी की ओर से इस्तीफा स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। मंजूरी के बाद नए प्रधान बनाने की कवायद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed