फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Deputy Mayor sought information from PSPCL under RTI on power cuts.

Mohali News: डिप्टी मेयर ने बिजली कटौती पर आरटीआई के तहत पीएसपीसीएल से जानकारी मांगी

Fri, 07 Jun 2024 04:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Deputy Mayor sought information from PSPCL under RTI on power cuts.
मोहाली। नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने मुख्य अधिकारी पीएसपीसीएल से सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मोहाली में बिजली कटौती और दी जा रही बिजली की सुविधाओं के संबंध में जानकारी मांगी है। डिप्टी मेयर बेदी ने बताया कि उन्होंने लिखित तौर पर सूचना के अधिकार 2005 के तहत पीएसपीसीएल से मांगी गई जानकारी में पूछा है कि मोहाली शहर में बिजली विभाग के तहत कितने जेई के पद हैं, कितने लाइनमैन हैं। कितने सुपरवाइजर हैं और बिजली का कितना लोड है? डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने पूछा है कि जो नए सेक्टर बनाए गए हैं उनमें जूनियर इंजीनियर, लाइनमैन और सुपरवाइजर के कितने और पद सेंक्शन किए हैं। साथ ही बताया जाए कि कितने पुराने कर्मचारियों के भरोसे काम हो रहा है। इसके अलावा कब से पावरकॉम में नई भर्ती नहीं की गई है। उन्होंने यह भी पूछा है कि वर्तमान में बिजली विभाग में जो कर्मचारी काम कर रहे हैं उनमें से कितने नियमित हैं और कितने कॉन्ट्रेक्ट पर हैं और वर्तमान में मोहाली बिजली विभाग में इनमें से कितने पद स्वीकृत हैं और कितने खाली हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरटीआई के तहत यह भी पूछा है कि गर्मी के मौसम में मोहाली में कितना बिजली लोड बढ़ा है और इस लोड बढ़ने के साथ कितने ट्रांसफार्मर बढ़ाए गए हैं या बढ़ाने का प्रस्ताव है। डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने यह जानकारी इसलिए मांगी है क्योंकि मोहाली में बिजली सप्लाई न होने के कारण लोगों में हाहाकार मचा हुआ है और अघोषित बिजली कट लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोहाली में बिजली का लोड बढ़ गया है जबकि कर्मचारी कम हैं और खासकर रात के समय बिजली सप्लाई कम होने पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed