फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Department cut illegal water connection, colonizer added again

अधिकारियों ने काटा अवैध पानी का कनेक्शन, कलोनाइजर धक्के से जोड़ा

Tue, 07 Jun 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Department cut illegal water connection, colonizer added again
जीरकपुर। बलटाना में कुछ दिन पहले सैनी विहार फेस-चार में समाजसेवी प्रताप सिंह राणा की शिकायत पर एक कॉलोनाइनर की ओर से जोड़ा गया पानी का अवैध कनेक्शन काट दिया गया था। इसके कुछ दिन बाद कॉलोनाइजर ने मनमर्जी से अवैध कनेक्शन दोबारा जोड़ दिया है।
विज्ञापन

एक प्रेस वार्ता में समाजसेवी प्रताप सिंह राणा ने कॉलोनाइजर राजिंदर सैनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजिंदर सैनी 20 साल से बलताना क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां काट रहा है। उन्होंने कॉलोनाइजर पर सुखना चो की जमीन पर अवैध कब्जा करके पानी का अवैध कनेक्शन जोड़ने के आरोप लगाते हुए कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय नगर काउंसिल के अधिकारी उसका साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम विहार, वैशाली एनक्लेव और सैनी विहार-चार के पीछे से निकलते सुखना चो की जमीन पर 20 फीट दूरी तक मिट्टी भरकर जमीन पर लगे पेड़ काटकर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी शिकायत निकाय विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को दी थी, जिसके बाद 26 मई को पानी का अवैध कनेक्शन काट दिया गया था। लेकिन दो दिन बाद ही राजिंदर सैनी ने गुंडे भेजकर उसको घर में बुलाकर कहा कि हम कनेक्शन जोड़ने जा रहे हैं अगर हिम्मत है तो वहां आ जाना। इसके बाद गुंडों ने पानी का कनेक्शन जोड़ दिया और जाते हुए उसे जान से मारने कि धमकियां भी दी। इसकी शिकायत उन्होंने बलटाना पुलिस चौकी में दी है। लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डिप्टी डायरेक्टर परमिंदर शराओं से बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसे दोबारा अवैध कनेक्शन नहीं जोड़ा जा सकता, मैं नगर काउंसिल जीरकपुर के अधिकारियों को बोलकर कार्रवाई करवाता हूं। प्रताप राणा ने कहा कि इस संबंधी जब नगर काउंसिल के ईओ गिरीश वर्मा से बात की तो उन्होंने भी टालमटोल कर दी और आज तक अवैध कनेक्शन दोबारा नहीं काटा गया। उन्होंने डिप्टी डायरेक्टर और एडीसी मोहाली को दोबारा से अवैध कॉलोनी में अवैध पानी का कनेक्शन काटने की प्रार्थना की है।
कोट्स
हमने पानी का कनेक्शन नहीं जोड़ा है। कॉलोनी में रह रहे लोगों ने जोड़ा होगा उन्हीं से पूछो। मैंने प्रताप सिंह राणा को कोई धमकी नहीं दी है। आपके पास या उसके पास कोई प्रूफ है कि मैंने उसे धमकी दी है तो बताओ। -राजिंदर सैनी, कॉलोनाइजर, सैनी विहार फेस-4

कोट्स
अगर एक बार पानी का अवैध कनेक्शन काटने के बावजूद दोबारा से कनेक्शन जोड़ा गया है तो मैं कल ही नगर काउंसिल जीरकपुर को इस संबंधी लिखित चिठ्ठी भेजूंगा। इसमें जल्द से जल्द उक्त कॉलोनी में कार्रवाई करने के आदेश देने के लिए लिखूंगा। -परमिंदर सराओं, डिप्टी डायरेक्टर, निकाय विभाग पंजाब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed