फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demonstration at Derabassi bus stand, sloganeering against the government

डेराबस्सी बस स्टैंड पर अर्थी फूंक प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Fri, 31 Dec 2021 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at Derabassi bus stand, sloganeering against the government
पुतला जलाते हुए। - फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू की तरफ से श्री गुग्गा जाहरवीर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हिंदुओं में रोष बढ़ता जा रहा है। डेराबस्सी सब डिवीजन में सिद्धू के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन करते हुए पुतले फूंके गए।
विज्ञापन

डेराबस्सी में धामी शर्मा प्रधान विश्व ब्राह्मण महासभा पंजाब और सीनियर हिंदू नेता टोनी राणा के नेतृत्व में डेराबस्सी बस स्टैंड पर अर्थी फूंक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पंजाब कांग्रेस मुर्दाबाद, नवजोत सिद्धू मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। धामी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रधान सोनिया गांधी ने पंजाब के लोगों के सिर पर एक ऐसे नेता को थोप दिया है जिसे यह ही समझ नहीं कि किसी धर्म का सत्कार कैसे किया जाता है। सिद्धू भूल गए हैं कि जो भी कुर्सी उनको प्राप्त हुई है वह भी परमात्मा की ही देेन है। परमात्मा का शुक्रिया अदा करने की जगह नवजोत सिद्धू अहंकार में आकर परमात्मा का मजाक उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

धामी शर्मा ने कहा कि जल्द ही नवजोत सिद्धू को गलती की माफी मांग लेनी चाहिए नहीं तो मजबूरन हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आएंगे। इसका खामियाजा नवजोत सिद्धू को आने वालों विधान सभा चुनाव से पहले ही भुगतना पड़ेगा। जल्द ही हिंदू संगठनों की तरफ से डेराबस्सी में सिद्धू के खिलाफ रोष रैली निकाली जायेगी। इस मौके पर हिंदू नेता अमन राणा, अमन राजू, रमिंद्र अरोड़ा बावा, रोहल श्रीवास्तव, रेखा रानी, मनदीप रानीमाजरा, लक्की सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैपशन- सिद्धू का पुतला फूंकते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed