फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand to withdraw the increase in map and internal development charges

Mohali News: नक्शा और इंटरनल डेवलपमेंट चार्ज में की गई बढ़ोतरी वापस लेने की मांग

Thu, 04 Dec 2025 11:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Demand to withdraw the increase in map and internal development charges
खरड़। बिल्डर एसोसिएशन मोहाली, खरड़ द्वारा सरकार से मांग की गई है कि हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा नक्शा फीस तथा इंटरनल डेवलपमेंट चार्ज समेत अन्य फीस में जो बढ़ोतरी की गई है, उसे तुरंत वापस लिया जाए। इस बढ़ौतरी से मध्यम वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है और बिल्डरों को भी अधिक फीस का भुगतान करना पड़ रहा है। एसोसिएशन के प्रधान ओम प्रकाश, नरेश खन्ना, रजनीश खन्ना, स्वदेश लांबा, नवीन पुरी तथा राकेश गुप्ता समेत अन्य ने कहा कि सरकार द्वारा बिना किसी से सलाह किए नक्शा फीस तथा इंटरनल डेवल्पमेंट फीस में बहुत अधिक बढ़ोतरी कर दी गई है। यह पहली बार हुआ है कि मौजूदा सरकार द्वारा फीस में इतनी अधिक बढ़ोतरी की गई है। लोग सड़कों, पानी, बरसाती पानी की निकासी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइटों समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि फीस में की गई बढ़ोतरी को वापस न लिया गया तो एसोसिएशन द्वारा लोगों के सहयोग से सरकार के खिलाफ बड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed