फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand to open American Consulate in Chandigarh

Mohali News: चंडीगढ़ में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास खोलने की मांग

Sat, 17 Jun 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Demand to open American Consulate in Chandigarh
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने चंडीगढ़ में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने इसे लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है। इसके साथ ही पुरोहित ने विदेश मंत्रालय से संबंधित अमेरिकी अधिकारियों के साथ इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए अनुरोध किया है। विदेश मंत्री को लिखे अपने पत्र में राज्यपाल ने कहा है कि पंजाबी साहसी लोग हैं जो पूरी दुनिया में घूमते हैं। पंजाबी यूएस में भारतीय प्रवासियों के एक बड़े हिस्से का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। इसकी विशेषता यह है कि यूएस में रह रहे पंजाबी अपनी जड़ों को लेकर जागरूक हैं और भारत में अपने लोगों के साथ लगातार संपर्क में हैं। राज्यपाल ने यह भी लिखा है, चूंकि चंडीगढ़ पंजाबी संस्कृति का प्रमुख केंद्र है। इसलिए यहां अमेरिकी वाणिज्य दूतावास खोलने की मांग जायज है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि भारत के संयुक्त राज्य अमेरिका में पांच वाणिज्य दूतावास हैं, जबकि अमेरिका के भारत में केवल चार ही वाणिज्य दूतावास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed