फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand not to hand over Kharar-Tepla National Highway to PWD Punjab, complaint given

Mohali News: खरड़-तेपला नेशनल हाईवे को पीडब्ल्यूडी पंजाब को न सौंपने की मांग, दी शिकायत

Thu, 21 Aug 2025 11:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Demand not to hand over Kharar-Tepla National Highway to PWD Punjab, complaint given
खरड़। स्थानीय निवासी अरुण कुमार ने देश के प्रधानमंत्री को एक शिकायत भेजी है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी को नेशनल हाईवे नंबर 205 ए को लोक निर्माण विभाग पंजाब के हवाले करने से रोका जाए। शिकायत में लिखा है कि उन्हें पता लगा है कि नेशनल हाईवे अथारिटी इस सड़क को पंजाब सरकार को दे रही है। पहले यह सड़क लोक निर्माण विभाग पंजाब के अधीन थी। कुछ साल पहले नेशनल हाईवे अथारिटी द्वारा इस सड़क को पंजाब सरकार से वापस ले लिया था। इस सड़क की हालत बेहद खस्ता है और खरड़ से लांडरा तक तो इस पर पैदल चलना भी मुश्किल है। यदि सड़क फिर लोक निर्माण विभाग पंजाब के पास चली जाती है तो इसकी हालत और खराब हो जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा इस शिकायत को अगली कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed