{"_id":"6109aad98ebc3eaab37ac7fb","slug":"deadly-attack-in-a-quarrel-over-electricity-connection-two-people-arrested-mohali-news-pkl42235309","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन पर हुए झगड़े में किया जानलेवा हमला, दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन पर हुए झगड़े में किया जानलेवा हमला, दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयागांव। नजदीकी गांव बड़ी करोरां निवासी पवन कुमार और उनके परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पड़ोसी ने बाहर से 20-25 लोग बुलाकर उनपर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पवन कुमार और उनका बेटा पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। पंकज की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज पीजीआई में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अजय, विजय और विनीत समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों अजय एवं विनीत के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक पवन कुमार गांव बड़ी करोरां में पिछले सात साल से यहां अपना मकान बनाकर रह रहा है। उसके पड़ोस में अजय, विजय और विनीत ने हाल ही में मकान बनाया है। पवन के बिजली के निजी तार से कनेक्शन जोड़ने को लेकर दोनों परिवारों में आपसी कहासुनी हो गई थी। इस पर आरोपियों ने रविवार दोपहर 1 बजे बाहर से 20-25 लोग बुलाकर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों पिता-पुत्र पवन कुमार और पंकज घायल हो गए। पवन ने बताया कि इस हमले में उनके हाथ की हड्डी टूट गई है और बेटे पंकज के सिर पर लाठी-डंडों से किए गए वार से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर पंकज को जीएमएसएच सेक्टर-16 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। अभी पंकज का इलाज पीजीआई में चल रहा है और वह बेहोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।