फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Daughters outperformed in eighth result

आठवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने बाजी मारी

Fri, 03 Jun 2022 01:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Daughters outperformed in eighth result
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा घोषित आठवीं के परिणाम में बेटियों ने बाजी मारी है। कुल परीक्षा परिणाम 98.25 फीसदी रहा है। 307942 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। अपीयर हुए थे। इनमें 302558 परीक्षा पास हुए हैं। लड़कियों का परीक्षा परिणाम 98.70 व लड़कों का 97.86 फीसदी रहा है। नौ ट्रांसजेंडर भी परीक्षा में पास हुए हैं। बोर्ड के चेयरमैन प्रो. योगराज ने ऑनलाइन परिणाम घोषित किया। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर शुक्रवार से परिणाम देख पाएंगे।
विज्ञापन

सरकारी मिडिल स्कूल गुमटी बरनाला के छात्र मनप्रीत सिंह ने 600/600 अंक लेकर राज्य में पहला, एसएवी जैन डे बोर्डिंग सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना रोड होशियारपुर की हिमानी 596 अंक (99.33 फीसदी) अंकों के साथ दूसरे व अंबर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवां तनेल तहसील बाब बकाला अमृतसर की करमनप्रीत कौर 596 (99.33 फीसदी) के साथ तीसरे स्थान पर रही। परीक्षा में 144767 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें से 142881 पास हुई हैं। इसी तरह 163166 लड़के परीक्षा में बैठे थे और इनमें से 159668 पास हुए हैं। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक यह परिणाम तुरंत जानकारी के लिए है। परिणाम में किसी भी प्रकार की कमी रहने पर बोर्ड इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
विज्ञापन

एफिलिएटेड स्कूलों का परिणाम रहा शानदार
अगर स्कूलवाइज परीक्षा परिणाम देखें तो एफिलिएटेड स्कूल सबसे आगे रहे हैं। उक्त स्कूलों के 57327 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 56610 पास हुए हैं और उनका पास प्रतिशत 98.75 फीसदी रहा है। दूसरे नंबर पर एसोसिएट स्कूल रहे। इनके 18578 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें से 18308 पास हुए हैं और इनका परिणाम 98.55 फीसदी रहा है।सरकारी स्कूलों के 215458 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे जिनमें से 211777 परीक्षा में पास हुए हैं। इनका परीक्षा परिणम 98.29 रहा है। वहीं एडेड स्कूलों में 16579 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 15863 परीक्षा पास कर गए हैं। इनका परीक्षा परिणाम 95.68 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेल विद्यार्थियों को 9वीं में मिलेगा अस्थायी दाखिला
पीएसईबी के चेयरमैन ने कहा कि जो विद्यार्थी इस परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं। उन विद्यार्थियों की सप्लीमेंट्री परीक्षा दो महीनों के अंदर-अंदर करवाई जाएगी। ऐसे विद्यार्थी नौवीं कक्षा में अस्थायी रूप में दाखिला ले सकते हैं। वहीं, सप्लीमेंट्री परीक्षा में जो विद्यार्थी पास हो जाएंगे उनका नतीजा प्रमोटेड व फेल होने वालों को नोट प्रमोटेड रहेगा।

रिकॉर्ड 21 दिन में निकाला परिणाम
पीएसईबी चेयरमैन ने कहा कि परीक्षा के परिणाम को लेकर बोर्ड काफी गंभीर है। इस बार परीक्षा संपन्न होने के रिकॉर्ड 23 दिन में परिणाम घोषित किया गया है। इसे घोषित करने में अधिकारियों व मुलाजिमों ने अहम भूमिका निभाई है। इस मौके सचिव स्वाति टिवाना ने बैठक में शामिल सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed