फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CTU bus services stopped in Baltana area, thousands of people are troubled

Mohali News: बलटाना क्षेत्र से सीटीयू बस का आवागमन रुका, हजारों लोग परेशान

Wed, 17 Sep 2025 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
CTU bus services stopped in Baltana area, thousands of people are troubled
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र से होकर चंडीगढ़ जाने वाली और चंडीगढ़ से आने वाली सीटीयू की बसों ने अपना रूट बदलकर आवागमन शुरू कर दिया है। बलटाना क्षेत्र से बसों के न गुजरने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बलटाना क्षेत्र से भारी संख्या में स्कूली बच्चे और अन्य लोग चंडीगढ़ के पीजीआई, पंजाब यूनिवर्सिटी के अलावा अन्य क्षेत्रों में आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

ये लोग प्रतिदिन सीटीयू की लोकल बस में सफर करते हैं। बलटाना क्षेत्र में आजकल सीटीयू की लोकल बस ना आने के कारण लोगों को अब या तो ऑटो रिक्शा से जाना पड़ता है, या फिर जीरकपुर के कालका चौक से बस लेनी पड़ती है। इस कारण ऑटो चालक मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं। इससे लोगों का पैसा और समय ज्यादा बर्बाद हो रहा है। बलटाना क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पहले तो ट्रिब्यून कॉलोनी के पास सड़क बनाने का काम चल रहा था, इस कारण बस का रूट बदलना पड़ा। आजकल विभिन्न स्कूलों की बसें यहां से आने-जाने लगी हैं तो सीटीयू बस क्यों नहीं आ सकती।
विज्ञापन


बलटाना क्षेत्र में सीटीयू की लोकल बस के लिए कहीं पर भी स्थायी बस स्टॉप नहीं है। इसके चलते यह बसें कहीं पर भी रोक दी जाती हैं। इस कारण कई बार ट्रैफिक की समस्या होती है। कई बार लोग इधर-उधर खड़े होकर बस का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन बस नहीं रुकती। इसके चलते लोगों को अगली बस के इंतजार के लिए समय खराब करना पड़ता है। इसलिए के-एरिया लाइट पॉइंट से लेकर हर मिलाप नगर रेलवे फाटक तक कम से कम तीन स्थान पर बस स्टॉप बनाए जाएं ताकि लोग उसी निर्धारित स्थान पर बस का इंतजार कर सकें। - नंबरदार जसवंत सिंह, गांव बलटाना
विज्ञापन
विज्ञापन




बलटाना क्षेत्र से बहुत से लोग प्रतिदिन पीजीआई चंडीगढ़ में जाते हैं। अब हमारे क्षेत्र में सीटीयू बस ना आने के कारण लोगों को कालका चौक से होकर जाना पड़ता है जिसके लिए आधे घंटे से ज्यादा का समय बर्बाद होता है। - अशोक कुमार शर्मा बलटाना




बलटाना क्षेत्र से बहुत से छात्र पंजाब यूनिवर्सिटी या चंडीगढ़ के अन्य कॉलेजों में पढ़ने के लिए जाते हैं। उनके लिए सीटीयू बस सेवा वरदान साबित हो रही थी, लेकिन अब हमारे क्षेत्र से सीटीयू बस का रूट बदलने से छात्रों को भारी परेशानी होती है। - अंकित गर्ग बलटाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed