{"_id":"689114ba6e42c73afc09f44b","slug":"crowd-of-devotees-gathered-on-the-second-anniversary-of-the-cow-hospital-special-event-celebrated-with-devotion-and-service-mohali-news-c-71-1-mli1012-132004-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गोअस्पताल की दूसरी वर्षगांठ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति-सेवा के संग मना विशेष आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गोअस्पताल की दूसरी वर्षगांठ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति-सेवा के संग मना विशेष आयोजन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 स्थित गो-अस्पताल और गोशाला की स्थापना के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भजन-कीर्तन, प्रवचन, आरती और सेवा की गूंज पूरे परिसर में सुनाई दी। आयोजन का हिस्सा बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहर के गणमान्य लोग पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध भजन गायक गोपाल चौधरी और उनकी मंडली के राधा-कृष्ण भजनों से हुई।
मुख्य मंच पर पंजाब गोसेवा प्रमुख चंद्रकांत महाराज और गोसेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कृष्णा नंद महाराज ने गोसेवा के महत्व को रेखांकित कर कहा कि कोई भी मांगलिक कार्य हो, सबसे पहले गोमाता को अर्पण जरूर करें। गोग्रास सेवा समिति ने इस मौके पर अपनी सेवाओं का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया। समिति के अनुसार 2015 में फेज-5 मोहाली से ‘पहली रोटी गो माता के नाम’ अभियान की शुरुआत हुई थी, जो आज शहर की 16 मंदिर समितियों के सहयोग से 16 गोग्रास रथों तक पहुंच चुका है।
इन रथों के जरिए रोजाना तीन स्थानीय गोशालाओं में 250 गायों के लिए चारा पहुंचाया जाता है। समारोह में मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीत, अमनप्रीत सिंह विक्टर, कुलदीप सिंह, अकविंदर सिंह गोसल, भाजपा नेता संजीव वशिष्ठ, समाजसेवी आभा बंसल, पार्षद गुरमीत कौर, बलजीत कौर, पूर्व पार्षद अशोक झा, अरुण शर्मा और शहर की मंदिर व रामलीला समितियों के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।