{"_id":"6acd47f798966629a10a7d97","slug":"crops-were-damaged-in-the-grain-market-due-to-rain-mohali-news-c-289-1-pkl1068-3695-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अनाज मंडी में बारिश के कारण फसल खराब हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अनाज मंडी में बारिश के कारण फसल खराब हुई
विज्ञापन
अनाज मंडी में बारिश के कारण फसल खराब हुई
समय पर बोरियां न उठने से नुकसान का आरोप, मार्केट कमेटी ने किया इनकार
खरड़। रविवार को हुई बारिश से खरड़ मंडी में खुले आसमान के नीचे रखी किसानों की फसल भीग गई। किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह नियामियां ने आरोप लगाया कि समय पर खरीदी गई फसल की बोरियां मंडी से नहीं उठाए जाने के कारण शेड खाली नहीं हो सके और फसल को खुले में रखना पड़ा।
उन्होंने बताया कि शनिवार को करीब 50 हजार बोरियां उठाई गई थीं, लेकिन इसके बावजूद काफी फसल खुले में पड़ी रही। उन्होंने प्रशासन पर मंडी का दौरा न करने का आरोप भी लगाया।
वहीं, मार्केट कमेटी खरड़ के सचिव जसविंदर सिंह ने कहा कि शनिवार को बोरियां उठाई गई थीं और मंडी में फसल का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।