{"_id":"6073eadb8ebc3e24664a156f","slug":"youth-violate-night-curfew-and-created-ruckus-at-an-apartment-of-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली : रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन कर युवकों ने पूरब अपार्टमेंट में फिर किया हंगामा, नौ को पुलिस ले गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहाली : रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन कर युवकों ने पूरब अपार्टमेंट में फिर किया हंगामा, नौ को पुलिस ले गई
Mon, 12 Apr 2021 12:09 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
पूरब अपार्टमेंट में युवकों ने किया हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के सेक्टर- 88 स्थित पूरब अपार्टमेंट में रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन कर रविवार रात फिर से नशे में धुत्त युवकों ने जमकर हंगामा किया। शनिवार रात को भी यहां फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए बने क्वारंटीन सेंटर में युवकों ने रातभर पार्टी कर सोसाइटी के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। लगातार दूसरी रात हुए हंगामे ने आग में घी का काम किया है। इस घटना के बाद पूरब अपार्टमेंट के लोगों में जिला प्रशासन, पुलिस व गमाडा के खिलाफ खासी नाराजगी है।
विज्ञापन
शनिवार की पूरी रात पूरब अपार्टमेंट के टावर-5ए के फ्लैट नंबर 601 में युवकों ने तेज अवाज में संगीत बजाकर पार्टी की थी। एतराज जताने पर युवकों ने आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों से अभद्र व्यवहार किया। रविवार सुबह इस मामले की शिकायत थाना सोहाना पुलिस, सीएम, डीजीपी, डीसी व एसएसपी को दी गई थी।
विज्ञापन
सोहाना पुलिस मौके पर पहुंच कर युवकों को ले गई थी, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। रविवार को पूरा दिन चली इस गहमागहमी के बाद रविवार की रात पूरब अपार्टमेंट में फिर से हंगामा हुआ। इस बार जीप व कार में सवार करीब 25 युवकों ने अपार्टमेंट के बाहर शराब पी कर हंगामा किया। इस दौरान गाड़ियों में तेज आवाज में संगीत बजाकर युवकों ने डांस किया।
विज्ञापन
रात डेढ बजे से लेकर तीन बजे तक यह हंगामा चलता रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने पर कुछ युवक तो वहां से भाग निकले जबकि करीब नौ युवकों को पुलिस ने धर दबोचा। पीसीआर इन सभी युवकों को थाना सोहाना ले गई।