{"_id":"5730e83e4f1c1b0b0a91a00e","slug":"trust-us-world-wide-immigration-company-fraud-case-fraud-immigration-company-zirakpur-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमिग्रेशन कंपनी की मालकिन की मुश्किलें बढ़ीं, ठगी का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इमिग्रेशन कंपनी की मालकिन की मुश्किलें बढ़ीं, ठगी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Tue, 10 May 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
फेंगशुई धन
जीरकपुर की ट्रस्ट अस वर्ल्ड वाइड इमिग्रेशन कंपनी की मालकिन नीना शर्मा उर्फ मलकीत कौर पूनिया की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रहीं है। नीना शर्मा की गिरफ्तारी की सूचना लगते ही ठगी के शिकार हुए पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोग लगातार जीरकपुर थाने पहुंच रहे हैं। सोमवार को नीना शर्मा के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे। पुलिस ने सभी की शिकायतों को लेकर पहले दर्ज हुई एफआईआर में जोड़ ली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नीना शर्मा ने जीरकपुर में ऑफिस खोलकर लोगों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठगे हैं।
जांच अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि सोमवार को नीना शर्मा उर्फ मलकीत कौर पूनिया के खिलाफ पुलिस को और शिकायत मिली हैं। इससे पहले दर्ज एफआईआर में इनको जोड़ लिया गया है। अब तक जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक नीना शर्मा ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये लोगों से ठगे है। जिक्रयोग है कि रोहित वर्मा निवासी हरियाणा ने जीरकपुर पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि गत वर्ष विदेश भेजने के नाम पर जीरकपुर स्थित ट्रस्ट अस वर्ल्ड वाइड इमिग्रेशन कंपनी के प्रबंधकों के पास साढ़े 7 लाख रुपये की राशि जमा करवाई। रकम देने के बावजूद उसे न विदेश भेजा और न पैसे वापस किए गए। इसके बाद जीरकपुर पुलिस ने प्रबंधक राजन भारद्वाज, गुरविंदर सिंह, आदित्य बाली, मोनिका, किरपा कौर और नीना शर्मा उर्फ मलकीत कौर पूनिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने गत बुधवार को फेज-7 मोहाली से नीना शर्मा को उसके नए ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया था।
ठगी के शिकार हुए पहुंचे थाने
रामकिशन निवासी लालड़ू, गुरमेज सिंह व हरजीत सिंह निवासी लुधियाना, सचिन कुमार निवासी पिंजौर, सुरिंदर सिंह निवासी मोरिंडा सुशील कुमार निवासी ऊना (हि.प्र.), हरमनदीप सिंह और सतनाम सिंह जीरकपुर पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह नीना शर्मा की गिरफ्तार की खबर पढ़कर पहुंचे हैं। ठगी का शिकार लोगों ने बताया कि जीरकपुर स्थित कार्यालय में मलकीत कौर पूनिया उन्हें 2 माह में वीजा दिलवाने की बात करती थी। पहले ढ़ाई लाख रुपये कैश और बाकी रकम विदेश में नौकरी लग जाने के बाद सैलरी में से लेने की बात करती थी। वहीं, नीना शर्मा उर्फ मलकीत कौर पूनिया का दो दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया। इसके बाद मोहाली पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
बता दें कि आरोपी नीना शर्मा उर्फ मलकीत कौर पूनिया के खिलाफ मोहाली पुलिस के पास ठगी के कई मामले दर्ज हैं। इस कारण मोहाली पुलिस उसे अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई।