{"_id":"69a3f1ffadffade37204b1c3","slug":"terror-module-busted-in-mohali-2-5-kg-ied-equipped-with-walkie-talkie-and-timer-mechanism-recovered-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मोहाली में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, वॉकी-टॉकी व टाइमर मैकेनिज्म से लैस 2.5 किलो की आईईडी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: मोहाली में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, वॉकी-टॉकी व टाइमर मैकेनिज्म से लैस 2.5 किलो की आईईडी बरामद
Sun, 01 Mar 2026 01:30 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:30 PM IST
सार
27 फरवरी 2026 को विशेष खुफिया सूचना और जांच के दौरान हुए खुलासों के आधार पर जिला शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर क्षेत्र से यह आईईडी बरामद की गई। बरामद डिवाइस में दोहरी विस्फोटक प्रणाली लगी थी।
विज्ञापन
बरामद आरडीएक्स, वॉकी-टॉकी, पिस्टल और कारतूस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) मोहाली ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर 2.5 किलो वजनी अत्याधुनिक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह विस्फोटक उपकरण पूरी तरह से तैयार हालत में था। राज्य की शांति और सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश के तहत इसे किसी लक्ष्य पर प्लांट किया जाना था। एसएसओसी की टीम ने एआईजी दीपक पारेख के नेतृत्व में इस मामले को खुलासा किया।
विज्ञापन
एआईजी ने बताया कि 27 फरवरी 2026 को विशेष खुफिया सूचना और जांच के दौरान हुए खुलासों के आधार पर जिला शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर क्षेत्र से यह आईईडी बरामद की गई। बरामद डिवाइस में दोहरी विस्फोटक प्रणाली लगी थी। इसमें एक वॉकी-टॉकी आधारित रिमोट कंट्रोल मैकेनिज्म और दूसरा टाइमर मैकेनिज्म पहले से फिट था। डिवाइस में बैटरियां भी लगी हुई थीं। यह पूरी तरह असेंबल अवस्था में था। इसके जल्द इस्तेमाल की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने 22 फरवरी 2026 को जिला एसबीएस नगर से महावीर कुमार उर्फ काका निवासी गांव कलाम और उसके साथी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय महावीर के पास से एक ग्लॉक पिस्टल और नौ एमएम के चार कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान महावीर ने खुलासा किया कि उसने आईईडी की खेप एसबीएस नगर बाईपास के पास मिट्टी में छिपा रखी है। आगे के निर्देशों का इंतजार कर रहा है। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने 27 फरवरी को आईईडी और रिमोट कंट्रोल डिवाइस बरामद कर ली। इसके बाद मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों गोपी नवाशहरिया, सुशांत चोपड़ा (निवासी राहों, वर्तमान में अमेरिका) और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी के निर्देश पर काम कर रहे थे। ये सभी विदेश से मॉड्यूल की गतिविधियों का संचालन और समन्वय कर रहे थे।
विज्ञापन
फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे सप्लाई चेन और फंडिंग नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।