फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   suicide, business, lotry seller, mohali, case rajetered

बिजनेस पार्टनर से परेशान लाटरी विक्रेता ने किया सुसाइड

Fri, 09 Sep 2016 09:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 09 Sep 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
suicide, business, lotry seller, mohali, case rajetered
Patiala Suicide - फोटो : Amar Ujala
फेज-11 में बुधवार रात लाटरी विक्रेता ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दीपक की जेब से मिले सुसाइड नोट व परिवार के बयानों के आधार पर बिजनेस पार्टनर रमेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दीपक पंजाब स्टेट लाटरी का काम रमेश कुमार के साथ पार्टनरशिप में करता था। इन दिनों रमेश कुमार के साथ व्यापार को लेकर उसका विवाद चल रहा था। बुधवार रात उसने पंखे से फंदा लगा लिया। जैसे ही पारिवारिक मेंबरों की उस पर नजर पड़ी तो वैसे ही उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतारा। पुलिस को दीपक कुमार की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने अपने बिजनेस पार्टनर को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था। सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि उसका हिस्सेदार परेशान कर रहा था। इसके बाद उसने सुसाइड करने कदम उठाया है। थाना फेज-11 के एसएचओ नवीन पाल लहल ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


काफी समय से बिजनेस में चल रहा था घाटा
पुलिस ने बताया कि दीपक को लाटरी के व्यापार काफी समय से घाटा हो रह था। इस कारण उनका खर्च भी नहीं चल रहा था। दीपक काफी दिनों से रमेश से पैसे मांग रहा था, लेकिन रमेश उसे पैसे नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed