फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   smuggler arrested, drug smuggler arrested, CIA mohali, mohali police, crime, mohali

दिन में लगाता फलों की रेहड़ी, शाम को करता तस्करी, गिरफ्तार

Sat, 07 May 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sat, 07 May 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
smuggler arrested, drug smuggler arrested, CIA mohali, mohali police, crime, mohali
अपराध - फोटो : अमर उजाला
सीआईए स्टाफ ने खरड़ के ढाबों पर भुक्की बेचने आए एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार निवासी ऊना हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। वह इन दिनों मनीमाजरा में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से 20 किलो भुक्की बरामद की है। जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। सीआईए स्टाफ द्वारा रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि एक आरोपी कार में भुक्की की सप्लाई करने आ रहा है। जैसे ही आरोपी सप्लाई देने आया। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। जांच में पता चला है कि आरोपी काफी शातिर था।
विज्ञापन


वह चंडीगढ़ स्थित सब्जी मंडी में फलों की रेहड़ी लगाता है। इस दौरान वह ग्राहक को सेट कर लेता था। इसके बाद आरोपी कार में सवार होकर इलाके में सप्लाई के लिए निकलता था। चंडीगढ़, मोहाली व पंचकूला में उसके ग्राहक थे। वह ऐसे रास्तों को चुनता था। जिन पर कभी भी पुलिस को संदेह तक नहीं करती थी। वहीं, पुलिस अधिकारियों का है कि वह आरोपी के नेटवर्क को तलाश रही है। आखिर वह भुक्की कहा से खरीदता था। साथ ही इलाके के किन लोगों को वह सप्लाई करता था। जिक्रयोग है कि इससे पहले भी पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया था। जो कि इलाके में स्थित विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों को हेरोइन सप्लाई करता था। इसके अलावा एक जीजा-साला भी हेरोइन सप्लाई करते खरड़ में ही काबू किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed