फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police Raid on Party Going on in Hotel of Derabassi in Punjab 

कोरोना काल में लापरवाही: वीकेंड लॉकडाउन में होटल में चल रही थी पार्टी, सौ मेहमानों की मौजूदगी में पुलिस का छापा 

Sat, 01 May 2021 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 May 2021 03:38 PM IST
सार

मोहाली प्रशासन की तरफ से कोरोना को मात देने के लिए वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। पांच से अधिक लोगों के इकट्ठे होने पर पूरी तरह से मनाही है।

विज्ञापन
Police Raid on Party Going on in Hotel of Derabassi in Punjab 
डेराबस्सी स्थित होटल पारस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली में वीकेंड लॉकडाउन लागू है, लेकिन डेराबस्सी स्थित होटल पारस में शनिवार दोपहर में ही पार्टी चल रही थी। पार्टी में सौ से ज्यादा लोग मौजूद थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर दबिश दी। पुलिस ने होटल के मालिक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा है कि जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मोहाली प्रशासन की तरफ से कोरोना को मात देने के लिए वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। पांच से अधिक लोगों के इकट्ठे होने पर पूरी तरह से मनाही है। इसके बावजूद भी डेराबस्सी के पारस होटल में नियमों को ताक पर रखकर दिनदहाड़े पार्टी चल रही थी। उसमें करीब सौ से ज्यादा मेहमान थे। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हॉल में जाकर देखा तो वहां पर पार्टी चल रही थी। पुलिस की तरफ से तुरंत पार्टी रुकवा दी गई। साथ ही होटल मालिक को केस कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी है। 
विज्ञापन


मोहाली के डीसी गिरीश दियालन ने शुक्रवार शाम ही लोगों से अपील की थी कि मोहाली कोरोना के मामलों में विस्फोटक स्थिति में पहुंच गया है। हालात काफी खराब हो रहे हैं। हर हफ्ते दस फीसदी की दर से नए मरीज सामने आ रहे हैं। साथ ही अस्पतालों में साठ फीसदी बिस्तर भरे हुए हैं। ऐसे में वीकेंड लॉकडाउन को हल्के में न लिया जाए, वरना उन्हें संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला लेना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed