{"_id":"601e6a36c7c7cb3bd406305b","slug":"new-revelation-in-banur-sex-racket-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनूड़ जुआ और सेक्स रैकेट में खुलासा, चंडीगढ़-पंजाब की लड़कियां परोसती थी शराब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बनूड़ जुआ और सेक्स रैकेट में खुलासा, चंडीगढ़-पंजाब की लड़कियां परोसती थी शराब
Sat, 06 Feb 2021 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 06 Feb 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
बनूड़ में सैक्स रैकेट का खुलासा।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मोहाली में बनूड़ के मैरिज पैलेस में पकड़ें गए जुए और देह व्यापार के मामले के कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पता चला है कि रात को चलने वाली जुए की महफिल के दौरान जो लड़कियां शराब परोसती थीं और डांस करती थी, वे चंडीगढ़ और पंजाब की रहने वाली थीं। मोहाली, लुधियाना और खन्ना की लड़कियों के अलावा कुछ लड़कियां नेपाल, नागालैंड की भी पकड़ी गई हैं। सभी लोगों को अदालत ने चौदह दिनों के लिए संगरूर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बनूड के मैरिज पैलेस में छापे मारकर पुलिस के स्पेशल आपरेशन सेल ने जुआ और देह व्यापार के आरोप में 76 लोगों को पकड़ा था। इसमें दस महिलाएं शामिल थीं। पंजाब पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन सेल के एसपी जसकिरत सिंह और मोहाली के इंचार्ज अभिषेक शर्मा ने बताया कि आरोपी अविनाश पसीजा उर्फ मामा, पितांबर, दीपक, पंकज दुआ, जय कुमार और रिंकू मेहता के लुक आउट नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना पहुंचा किसानों के बीच, वीडियो जारी कर कहा-पंजाब ही करे किसान आंदोलन की अगुवाई
विज्ञापन
पुलिस को पता चला है कि आरोपी सुरजू व टींकू अभी दुंबई में हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद भी अपना काला कारोबार जारी रखा है। वह ऑनलाइन गेम्स के जरिए अपना धंधा चला रहे हैं। पुलिस को इस संबंध में अहम सुराग हाथ लग गए हैं।
चंडीगढ़ और जीरकपुर में चलता था अय्याशी का अड्डा
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इस बात का पूरा ख्याल रखते थे कि वह पकड़े न जाए। ऐसे में वह हर बार अपना ठिकाना बदल लेते थे। सूत्रों के मुताबिक जीरकपुर, राजपुरा और चंडीगढ़ में भी यह जुए का अड्डा चला चुके हैं। इसके अलावा वह ऐसे सोशल एप का इस्तेमाल करते थे जिससे वह पकड़े न जाए। सारे अड्डों के नाम कोड पर थे।
पुलिस जांच में साफ हुआ था कि पकड़े गए लोगों में छह सात लोग ही गिरोह के मेंबर थे। बाकी सारे ग्राहक थे। गिरफ्तार लोगों में पटियाला से संबंधी कांग्रेस के नेता, खन्ना और लुधियाना के शिवसेना के एक नेता भी शामिल हैं। अब पुलिस उनका प्रॉपर्टी रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।