फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Nagar Nigam Election 2021 News: Husband of BJP candidate commits suicide

मोहाली : पत्नी का नामांकन वापस लेने का बनाया जा रहा था दबाव, परेशान पति ने फंदा लगाकर दे दी जान

Wed, 10 Feb 2021 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Feb 2021 03:47 PM IST
सार

  • वार्ड 37 से महिला उम्मीदवार मुन्नी देवी ने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी समेत तीन के खिलाफ दी शिकायत
  • मंगलवार को शराब पिलाकर की थी पति की पिटाई, नाले में फेंक फरार हो गए थे अंजान शख्स
  • बिजली विभाग में सफाई सेवक थे सोमपाल, बुधवार सुबह दफ्तर में जाकर फंदे पर झूल गए

विज्ञापन
Mohali Nagar Nigam Election 2021 News: Husband of BJP candidate commits suicide
मोहाली नगर निगम चुनाव 2021: मोहाली में थाने पहुंची मुन्नी देवी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम चुनाव से ठीक पहले वार्ड नंबर 37 (गांव मटौर) से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मुन्नी देवी के पति सोमपाल (42) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बिजली विभाग के दफ्तर में सफाई सेवक थे। सोमपाल ने दफ्तर में ही फंदा लगाया। उधर, इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। मुन्नी देवी का आरोप है कि तीन लोग उनके पति पर दबाव बना रहे थे कि वह अपनी पत्नी का नामांकन वापस करा ले। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। 

विज्ञापन


मुन्नी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह वार्ड नंबर 37 से चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने चुनाव लड़ रही एक महिला उम्मीदवार के रिश्तेदार लगातार नामांकन वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। चार फरवरी को उक्त लोग उसे चुनाव कार्यालय में ले गए लेकिन मैंने नामांकन वापस नहीं लिया। इसके बाद से मेरे पति परेशान चल रहे थे। इसकी शिकायत भी हमने एसएसपी को दी थी।
विज्ञापन


मुन्नी ने बताया कि 9 फरवरी को किसी अंजान शख्स ने उनके पति सोमपाल को शराब पिलाई और मारपीट कर उसे वाईपीएस स्कूल के पास नाले में फेंक दिया। पति ने फोन किया तो उसका भाई उसे लाया। बुधवार सुबह वह साढे़ छह बजे कार्यालय चले थे गए थे। नौ बजे चौकीदार का फोन आया कि सोमपाल ने फंदा लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वह बिजली विभाग के दफ्तर पहुंची। सोमपाल को अस्पताल ले जाया गया मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना फेज-एक के एसएचओ शिवदीप सिंह बराड़ ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है। शिकायत की जांच की जा रही है। 


भाजपा नेता बोले तुरंत हो आरोपियों पर कार्रवाई
आत्महत्या की सूचना मिलते ही भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह गोल्डी, संजीव वशिष्ठ, अशोक झा, गुड्डू, अरुण शर्मा, रमेश दत्त व कई उम्मीदवार थाने पहुंचे। नेताओं का कहना था कि जब तक आरोपियों पर केस दर्ज नहीं होता, तब तक मृतक का संस्कार नहीं करेंगे। हालांकि जब पुलिस ने उन्हें समझाया, तब वह मान गए। 

पहले भी हो चुका है विवाद
कुछ दिन पहले भी भाजपा उम्मीदवार मुन्नी देवी के पोस्टर हटाने पर विवाद हुआ था। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तरफ से इस संबंध में मटौर थाने में शिकायत दी गई थी। मुन्नी देवी ने कहा था कि उस पर चुनाव न लड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कुछ लोग उन्हें धमका रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed